फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   After the controversy over Holika Dahan, now PAC deployed

Unnao News: होलिका दहन पर हुए विवाद के बाद अब पीएसी तैनात

Thu, 28 Mar 2024 02:20 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 28 Mar 2024 02:20 AM IST
विज्ञापन
After the controversy over Holika Dahan, now PAC deployed
परियर। होलिका दहन के दौरान दो पक्षों में हुए विवाद के बाद तनाव के चलते गांव में पीएसी तैनात है। सफीपुर कोतवाली के बरहली गांव में होलिका दहन के स्थान पर होली जलाने को लेकर कुछ लोगों ने होलिका दहन से दो दिन पहले पानी भर दिया था। इसपर गांव के लोगों होलिका दहन के लिए पचास मीटर दूर मस्जिद तिराहा पर होलिका दहन किया। इसपर गांव के बब्बू और हमीद ने कई अन्य लोगों को साथ होलिका दहन का विरोध किया था। मामला तूल पकड़ते ही सीओ ऋषिकांत शुक्ला और कोतवाल श्याम नारायण सिंह ने पहुंचे और दो लोगों को गिरफ्तार कर मामला शांत कराया था। मंगलवार शाम एसडीएम ने भी गांव पहुंच हालात देखे थे। बुधवार को गांव के बाहर पीएसी तैनात कर दी है।
विज्ञापन


गले मिलकर दी होली की बधाई

परियर। नगर स्थित बाबा बलखंडेश्वर महादेव मंदिर में बुधवार को होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। इस मौके पर फाग टोलियों ने ढोलक की थाप और झींका-मंजीरा की धुन पर परंपरागत फाग गीत गाए तो लोग झूम उठे। इस मौके पर सभी ने एक दूसरे को गुलाल का टीका लगाकर गले मिले और होली पर्व की बधाई दी। मंदिर में दर्शन करने पहुंचे भक्तों ने भी होली मिलन में सहभाग किया। (संवाद)
विज्ञापन

--



गुलाल लगाकर दी बधाई

हसनगंज। नगर पंचायत मोहान के पौराणिक मंदिर बाबा जलेश्वरनाथ मंदिर में बुधवार को फाग व होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। इसमें मोहान, भोगला, न्योतनी, रानीखेड़ा कमालपुर सहित कस्बे के कई मोहल्लों की फाग टोलियां पहुंची। टोलियों ने फाग गाकर और गुलाल लगाकर एक दूसरे को होली की बधाई दी। इस दौरान ओम प्रकाश गुप्ता, बडक्के कश्यप, संदीप गौतम, रमेश सैनी, मोहित शर्मा, दयापाल कश्यप, छेदी सिंह, बाबा कुंवर बहादुर, विपिन शर्मा, सचिन शर्मा, उमंग साहू, श्याम राठौर आदि मौजूद रहे। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed