फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   Advocates raised slogans against SDM

अधिवक्ताओं ने एसडीएम के खिलाफ की नारेबाजी

Fri, 24 Jun 2022 12:15 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 24 Jun 2022 12:15 AM IST
विज्ञापन
Advocates raised slogans against SDM
बांगरमऊ तहसील परिसर में प्रदर्शन करते अधिवक्ता। संवाद - फोटो : UNNAO
बांगरमऊ। अधिवक्ता से अभद्रता करने वाली महिला के दो पुत्रों को एसडीएम पर छुड़वाने का आरोप लगा वकीलों ने न्यायालयों का बहिष्कार किया। साथ ही एसडीएम के खिलाफ नारेबाजी की। मुख्यमंत्री, मुख्य सचिव, राजस्व परिषद, बार काउंसिल और डीएम को पत्र भेजकर कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन

18 जून को बार एसोसिएशन सफीपुर के अध्यक्ष वरिष्ठ अधिवक्ता कृष्णकांत कनौजिया बांगरमऊ तहसीलदार न्यायालय में मुकदमे संबंधी कार्य कर रहे थे। तभी एक महिला आई और मुकदमे को लेकर अधिवक्ता पर अनर्गल आरोप लगाने लगी। अधिवक्ता ने विरोध किया तो महिला आग बबूला होकर न्यायालय के बाहर उनसे अभद्रता और मारपीट पर आमादा हो गई।
विज्ञापन

तहसीलदार और वहां मौजूद गार्डों ने बीच-बचाव कर मामला शांत कराया। महिला की सूचना पर उसके दो पुत्र कई साथियों के साथ तहसील आ पहुंचे और अधिवक्ता से मारपीट पर आमादा हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों पुत्रों को हिरासत में लेकर थाने ले गई। अन्य साथी भाग गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

अधिवक्ताओं का आरोप है कि एसडीएम अंकित शुक्ला ने थाने पहुंचकर हिरासत में लिए दोनों युवकों को छुड़वा दिया। इससे अधिवक्ता समाज को शर्मिंदा होना पड़ा। बांगरमऊ बार एसोसिएशन अध्यक्ष नरेंद्रनाथ बाजपेई, मंत्री रमेश द्विवेदी, अधिवक्ता एसोसिएशन अध्यक्ष सत्यपाल वर्मा, सत्यनारायण कनौजिया, अशोक सेठ, विष्णुकांत मिश्रा, अनिल वर्मा, सुभाष शुक्ला भी मौजूद रहे। उधर, एसडीएम ने युवकों को छुड़वाने के आरोप को निराधार बताया। कहा कि घटना वाले दिन दोनों पक्षों को कोतवाली में समझा बुझाकर शांत करा दिया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed