{"_id":"60dcbf718ebc3ecccc2902a3","slug":"advocate-unnao-news-knp6374962134","type":"story","status":"publish","title_hn":"वकीलों के लिए बनवाए जाएंगे चेंबर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वकीलों के लिए बनवाए जाएंगे चेंबर
विज्ञापन
नवनिर्वाचित सदस्य अनुराग पांडेय को सम्मानित करते बार काउंसिल के सह अध्यक्ष प्रशांत सिंह व बार ए?
- फोटो : UNNAO
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उन्नाव। बार काउंसिल के सह अध्यक्ष प्रशांत सिंह अटल ने कहा कि बहुत जल्द कचहरी में अधिवक्ताओं के लिए चैंबर का निर्माण कराया जाएगा। कोरोना से पीड़ित अधिवक्ताओं और उनके आश्रितों की मदद भी की जाएगी।
वह काउंसिल के नवनिर्वाचित सदस्य कानपुर नगर निगम की मेयर के पुत्र अनुराग पांडेय व इसरो में शोधार्थी चयनित हुई अधिवक्ता मनोज सिंह की बेटी वैष्णवी के स्वागत समारोह में शामिल होने आए थे। बुधवार को उन्नाव बार एसोसिएशन भवन में आयोजित कार्यक्रम में उन्होंने कहा कि अधिवक्ता न्याय पाने की इच्छा लेकर पहुंचने वाले किसी भी व्यक्ति की मदद के लिए तैयार रहते हैं। बार काउंसिल सदस्य ने स्थानीय अधिवक्ताओं को बहुत जल्दी ई-लाइब्रेरी की सुविधा उपलब्ध कराने का भरोसा दिया। बार एसोसिएशन अध्यक्ष रामशंकर सिंह यादव ने कहा कि अधिवक्ता हितों के लिए समर्पित भाव से काम करते रहेंगे। महामंत्री जितेंद्र कुमार जीतू ने अतिथियों का स्वागत करते हुए आभार जताया। बार एसोसिएशन के वरिष्ठ सदस्य स्व. राजेंद्र कुमार सिंह के पुत्र राजीव सिंह गुड्डू ने अपने पिता की स्मृति में चैंबर का निर्माण कराने की घोषणा की।
इस मौके पर पूर्व अध्यक्ष दीप नारायण त्रिवेदी, गिरीश मिश्र, सतीश शुक्ल, जयकिशन, कमलेश सिंह, संदीप यादव, राम सुमेर सिंह, अजीत सैनी, कर्ण बहादुर सिंह, निर्मला भारती, अमरेश वर्मा, राघवेंद्र पाल, महेंद्र बहादुर सिंह, ज्योत्सना गोयल, महेंद्र सिंह टीटू, सिद्धांत अवस्थी, दीपू सिंह, अखिलेश शुक्ल, धरमंगल सिंह, अजीत सिंह व देवी चरन वर्मा मौजूद रहे।