फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   Administration will buy drone camera to monitor nuisances

उपद्रवियों पर नजर रखने को प्रशासन खरीदेगा ड्रोन कैमरा

Sat, 28 Dec 2019 12:45 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 28 Dec 2019 12:45 AM IST
विज्ञापन
Administration will buy drone camera to monitor nuisances
उन्नाव। जुलूस, यात्रा व अन्य विषम परिस्थितियों में संदिग्धों की गतिविधि पर नजर रखने के लिए अब प्रशासन उच्च तकनीक वाला लाखों की कीमत का ड्रोन खरीदेगा। यह ड्रोन कैमरा एक किमी के एरिया में घूमकर उपद्रवियों और माहौल बिगाड़ने की कोशिश करने वालों को चिह्नित करेगा। नागरिकता संशोधन कानून के विरोध में हुए प्रदर्शन के दौरान ड्रोन का इंतजाम करने में पुलिस और प्रशासन को कठिनाइयों का सामना करना पड़ा था। जिले में ड्रोन की व्यवस्था न होने से पुलिस को पड़ोसी जिले से ड्रोन मंगवाना पड़ा था।
विज्ञापन

हाल ही में ट्रांस गंगा सिटी में हुए बवाल के दौरान पुलिस व प्रशासन को ड्रोन की कमी खली। पुलिस पर पथराव और सरकारी संपत्ति को आग के हवाले करने वाले उपद्रवियों को चिह्नित करने में पुलिस को कठिनाइयों का सामना करना पड़ा। मामले में पुलिस ने सैकड़ों अज्ञात लोगों पर रिपोर्ट तो दर्ज कर ली पर अब तक सभी को चिह्नित नहीं कर सकी। प्रशासन और पुलिस का मानना है कि बवाल के दौरान ड्रोन कैमरा होता तो उपद्रवियों को आसानी से चिह्नित किया जा सकता था।
विज्ञापन

ट्रांस गंगा सिटी में बवाल के बाद 20 दिसंबर को शहर की जामा मस्जिद में नागरिकता संशोधन कानून के विरोध में उग्र प्रदर्शन किए जाने का ऐलान किए जाने के बाद उपद्रव की आशंका पर अराजकतत्वों को चिह्नित करने के लिए पुलिस को एक बार फिर ड्रोन की याद आई। प्रशासन और पुलिस के पास ड्रोन न होने से निजी तौर पर इसकी व्यवस्था में पुलिस कर्मी जुट गए। शहर में निजी तौर पर किसी के पास ड्रोन न होने से पुलिस ने कानपुर से ड्रोन की व्यवस्था की। डीएम देवेंद्र कुमार पांडेय ने ऐसे हालातों से निपटने के लिए प्रशासनिक मद से उच्च तकनीक का 1.80 लाख कीमत का ड्रोन शीघ्र ही खरीदा जाएगा। यह ड्रोन एक किमी के एरिया में हर संदिग्ध गतिविधि और उपद्रव करने वालों को कैमरे में कैद करेगा। बताया कि ड्रोन की खरीद के लिए धन भी आवंटित कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed