उन्नाव। जिला प्रशासन ने एक सप्ताह तक खाद्य पदार्थों की निर्धारित रेट लिस्ट जारी कर दी है। लिस्ट जारी होने के बाद सिटी मजिस्ट्रेट चंदन पटेल ने आवास विकास, मोतीनगर, सिविल लाइन आदि क्षेत्रों में भ्रमण कर कई दुकानों पर जाकर कीमतों की जानकारी की। उन्होंने दुकानदारों को कड़े निर्देश दिए कि हर वस्तु निर्धारित कीमतों पर ही बेची जाएं। यदि बढ़ाकर रेट लिया गया तो सीधे एफआईआर दर्ज कराई जाएगी। सिटी मजिस्ट्रेट ने आम जनता से अनुरोध किया है कि यदि कोई तय कीमत से ज्यादा पैसा ले तो उसकी सूचना कंट्रोलरूम के नंबर पर दें। सफीपुर में एसडीएम राजेंद्र कुमार और सीओ एमपी शर्मा ने दुकानों का निरीक्षण कर दुकानदारों को बढ़ी कीमतों पर खाद्य वस्तुएं न बेचने की हिदायत दी।
यह है रेट लिस्ट
गेहूं-22 से 24 रुपये प्रति किग्रा, आटा-25 से 28 रुपये, चावल-25 से 35 रुपये, बेसन-100 से 105 रुपये, दूध-45 से 55 रुपये, सरसों तेल-100 से 110 रुपये, अरहर दाल-90 से 100 रुपये, उरद दाल-80 से 100 रुपये, मसूर दाल-65 से 70 रुपये, मूंग दाल-105 से 110 रुपये, मटर व चना दाल-65 से 70 रुपये, आलू-25 से 30 रुपये, प्याज-25 से 35 रुपये, टमाटर-20 से 25 रुपये, गोभी-15 से 20 रुपये, भिंडी-35 से 45 रुपये, लौकी-20 से 30 रुपये, कद्दू-20 से 25 रुपये, अंगूर-70 से 80 रुपये, अनार-95 से 100 रुपये व मौसमी-50 से 60 रुपये।