उन्नाव। पूरी तरह सील किए गए क्षेत्र के एक किमी दायरे में रहने वाले लोग किसी समस्या के लिए चिकित्सा विभाग के कंट्रोलरूम नंबर 0515-2840512 अथवा इंट्रीग्रेटेड राहत कंट्रोलरूम नंबर 0515-2820707 के साथ सीएमओ डॉ. आशुतोष कुमार के मोबाइल नंबर 8005192700 से संपर्क कर सकते हैं। वहीं, क्षेत्र में कानून एवं शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए चकबंदी अधिकारी सदर रवि वर्मा को मजिस्ट्रेट के रूप में नामित किया गया है। डीएम ने आदेशित किया है कि वह प्रतिबंधात्मक अवधि तक क्षेत्र में रहकर कानून एवं शांति व्यवस्था बनाए रखेंगे तथा आदेशों का उल्लंघन करने वाले व्यक्तियों पर कठोरतम कार्रवाई करना सुनिश्चित करेंगे।
वहीं जनपद में आवासित अन्य प्रदेशों के निवासियों/विदेशी नागरिकों के भोजन, सुरक्षा और चिकित्सा आदि संबंधी कठिनाइयों के निराकरण को मुख्य विकास अधिकारी डॉ. राजेश कुमार प्रजापति को नोडल अधिकारी नामित किया गया है। सीडीओ ने खंड विकास अधिकारियों, अधिशासी अधिकारी, सहायक श्रमायुक्त मोबाइल नंबर 9450 917204 और उपायुक्त उद्योग मोबाइल नंबर 8528429613 को नामित किया है। कहा कि यदि बाहरी लोगों को कोई समस्या आ रही है तो कंट्रोलरूम 0515-2822114 के साथ उपरोक्त नंबरों पर भी संपर्क किया जा सकता है।