उन्नाव। एंटी रोमियो प्रभारी ने अभियान चलाकर राह चलती युवतियों पर फब्तियां कसने में 23 लोगों को पकड़ा। बाद में इनके अभिभावकों को बुलाकर शपथपत्र भरवाकर हिदायत देकर छोड़ा।
बुधवार को महिला थाना की एंटी रोमियो प्रभारी पुष्पा यादव ने टीम के साथ निराला उद्यान, बड़ा चौराहा, धवन रोड, स्टेशन रोड व छोटा चौराहा पर मनचलों को चिह्नित करने के लिए अभियान चलाया। टीम ने बेवजह खड़े 55 लोगों को चेक किया। 23 लोग ऐसे रहे जो भीड़ के बीच महिलाओं को घूरने के साथ अभद्रता कर फब्तियां कसते नजर आए। टीम ने उन्हें कोतवाली पहुंचाया और उनके परिजनों को बुलवाया। परिजनों के सामने पकड़े गए आरोपियों को हिदायत दी। मांफी मांगने पर सभी से दोबारा बाजार में बेवजह न दिखने का शपथ पत्र भरवाकर छोड़ा।