{"_id":"67a263da4f0266d1150d82d7","slug":"action-taken-against-block-chiefs-brother-for-threatening-beer-shop-workers-unnao-news-c-221-1-uno1001-126548-2025-02-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Unnao News: बीयर शॉप के कर्मियों को धमकाने में ब्लॉक प्रमुख के भाई पर कार्रवाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Unnao News: बीयर शॉप के कर्मियों को धमकाने में ब्लॉक प्रमुख के भाई पर कार्रवाई
विज्ञापन
उन्नाव। सोशल मीडिया पर सोमवार शाम युवक का मॉडल शॉप के अंदर पिस्टल लहराते और धमकी देने का वीडियो वायरल होने पर पुलिस ने जांच की। वायरल वीडियो की अमर उजाला पुष्टि नहीं करता।
जांच में पता चला कि आरोपी मियागंज ब्लॉक प्रमुख धर्मेंद्र सिंह का आवास विकास कालोनी निवासी छोटा भाई नरेंद्र है। वह पिस्टल जैसे दिखने वाला लाइटर लेकर दुकान के कर्मचारियों को धमका रहा था। 48 सेकेंड के वायरल वीडियो में शहर के गांधीनगर तिराहा स्थित मॉडल शॉप के कर्मियों पर युवक पिस्टल दिखाकर धमकाता दिख रहा था। कोतवाल प्रमोद कुमार मिश्र ने बताया कि युवक का शांतिभंग में चालान किया गया है। पिस्टल असली नहीं, बल्कि लाइटर वाली थी। (संवाद)
-- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -
बोरियों में दो शव की सूचना से हड़कंप, जांच में कुत्तों के निकले
चकलवंशी। माखी थानाक्षेत्र के बौनामऊ गांव के आंट टीला के पास संचालित निजी विद्यालय की पीछे से दुर्गंध आ रही थी, लोगों ने देखा तो बोरियों में कुछ भरा हुआ था। दो बोरियों में दो शव पड़े होने की सूचना से हड़कंप मच गया। सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस ने जांच की तो कुत्तों के शव मिले। थानाध्यक्ष संदीप मिश्र ने बताया कि जांच की गई थी। बोरियों में कुत्तों के शव पड़े मिले थे, उन्हें दफन कराया गया है। (संवाद)