फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   Accused who robbed passenger's mobile in moving train arrested

Unnao News: चलती ट्रेन में यात्री का मोबाइल लूटने वाला आरोपी गिरफ्तार

Tue, 12 Aug 2025 12:27 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, उन्नाव
संवाद न्यूज एजेंसी, उन्नाव Updated Tue, 12 Aug 2025 12:27 AM IST
विज्ञापन
Accused who robbed passenger's mobile in moving train arrested
उन्नाव। चलती ट्रेन में यात्री का मोबाइल लूटने वाले आरोपी को जीआरपी ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। इसके पहले भी उस पर दो अन्य मुकदमे दर्ज थे।
विज्ञापन

कानपुर के डिप्टी पड़ाव के फुरकान रविवार सुबह लखनऊ के दुबग्गा में रहने वाली अपनी बहन के घर जा रहे थे। वह कानपुर सेंट्रल से गोरखधाम एक्सप्रेस में बैठे। उन्नाव के ईदगाह कॉलोनी के पास ट्रेन कुछ धीमी हुई। फुरकान गेट के पास खड़े थे। इसी दौरान हाथ से एक युवक ने मोबाइल छीना और मौके से भाग निकला। मोबाइल छीनने के दौरान फुरकान का संतुलन बिगड़ा और ट्रेन से नीचे रेलवे ट्रैक के पास गिर गए। इसके बाद वह जीआरपी थाना पहुंचे और रिपोर्ट दर्ज कराई। सोमवार को जीआरपी दारोगा राममोहन और दिवाकर पांडेय ने मोबाइल छीनने वाले को उन्नाव जंक्शन के प्लेटफार्म नंबर एक से गिरफ्तार कर लिया। दबोचे गए युवक ने अपना नाम अरमान निवासी लोकनगर नई बस्ती बताया। उसके पास से लूटा गया फुरकान का मोबाइल भी बरामद हुआ। जीआरपी एसओ अरविंद पांडेय ने बताया कि आरोपी को जेल भेज दिया गया है। इससे पहले पर उस पर दो अन्य मुकदमे भी दर्ज हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed