{"_id":"5e46eef78ebc3ee5f523f920","slug":"accused-of-rape-escaped-from-custody-arrested-again-unnao-news-knp5446891144","type":"story","status":"publish","title_hn":"हिरासत से भागा दुष्कर्म का आरोपी, फिर दबोचा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हिरासत से भागा दुष्कर्म का आरोपी, फिर दबोचा
विज्ञापन
उन्नाव। गिरफ्तारी के बाद कोर्ट लाया जा रहा दुष्कर्म का आरोपी कचहरी गेट पर सिपाहियों से हाथ छुड़ाकर भीड़ के बीच से भाग निकला। पुलिस ने उसे पकड़ने के लिए नाकाबंदी की। दो घंटे मशक्कत के बाद उसे कालीमिट्टी के पास से फिर गिरफ्तार कर लिया। उसे न्यायालय में पेश किया जहां से न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया।
बांगरमऊ कोतवाली के बेरियागाड़ा निवासी अरविंद पुत्र सुरेश रैदास पर 25 जनवरी को 17 वर्षीय किशोरी के पिता ने पॉक्सो एक्ट व दुष्कर्म की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। पुलिस ने कई बार उसे पकड़ने के लिए दबिश दी पर वह हाथ नहीं लगा। गुरुवार रात पुलिस ने उसे कस्बे के नानामऊ चौराहा से गिरफ्तार कर लिया। शुक्रवार को सिपाही सुनील व पुष्पेंद्र उसे लेकर न्यायालय जा रहे थे। उन्नाव कचहरी के पास आरोपी दोनों पुलिस कर्मियों से हाथ छुड़ाकर भाग निकला। सिपाहियों ने एसओ श्याम कुमार पाल को जानकारी दी।
एसओ ने उच्चाधिकारियों को जानकारी देकर उसकी गिरफ्तारी के लिए अलग-अलग टीमें बनाकर गिरफ्तारी के प्रयास शुरू किए। दो घंटे मशक्कत के बाद उसे काली मिट्टी के पास से गिरफ्तार कर दोबारा कोर्ट में पेश किया गया। जहां से उसे जेल भेज दिया गया। एसओ श्यामकुमार पाल ने बताया कि आरोपी के विरुद्ध पुलिस कस्टडी से भागने की भी रिपोर्ट दर्ज की जाएगी। सिपाहियों की लापरवाही पाई गई तो उनके खिलाफ भी कार्रवाई की जाएगी।