फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   Accused of granting triple talaq for non-fulfillment of demand for car

कार की मांग पूरी न होने पर तीन तलाक देने का आरोप

Sat, 02 Nov 2019 12:51 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 02 Nov 2019 12:51 AM IST
विज्ञापन
Accused of granting triple talaq for non-fulfillment of demand for car
उन्नाव। शहर के मोहल्ला ईदगाह पत्थर कालोनी निवासी महिला ने दहेज में कार की मांग पूरी न होने पर ससुरालियों पर मारपीटकर घर से निकालने और पति पर तीन तलाक देने का आरोप लगाया है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर जांच शुरू की है।
विज्ञापन

माखी थाना क्षेत्र के रुपऊ गांव निवासी गुलफ्शा ने शुक्रवार दोपहर सदर कोतवाली में शिकायती पत्र दिया। पत्र के मुताबिक 22 जनवरी 2018 को शहर के मोहल्ला ईदगाह निवासी सिद्दीक से उसका विवाह हुआ था। पति शहर के एक वकील के बस्ते पर मुंशी है। शादी में पिता ने बुलेट बाइक दी थी। शादी के कुछ दिन बाद ही ससुराल वाले दहेज में कार की मांग करने लगे। पिता ने कार देने में असमर्थता जताई तो ससुरालीजनों ने मारपीट कर प्रताड़ित करना शुरू कर दिया। 18 जून को अपने भाई के साथ मायके जाने की बात कही।
विज्ञापन

इस पर ससुरालियों ने मारपीट कर घर से निकाल दिया। पीड़िता का आरोप है कि पति ने उसे तीन बार तलाक कहकर सारे रिश्ते खत्म होने की बात कही। गुलफ्शा ने पुलिस को बताया कि पति पहले कुछ नहीं करता था। कुछ महीने से उन्नाव कचहरी में एक वकील के बस्ते पर बैठ रहा है। कार्यवाहक कोतवाली प्रभारी चंद्रमोहन ने बताया कि तहरीर मिली है। जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed