{"_id":"573a1fa24f1c1bc54aac7974","slug":"accident-was-stripped-of-family-support","type":"story","status":"publish","title_hn":"सड़क हादसे ने छीन लिया परिवार का सहारा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सड़क हादसे ने छीन लिया परिवार का सहारा
अमर उजाला ब्यूरो, उन्नाव
Updated Tue, 17 May 2016 12:59 AM IST
विज्ञापन
मृतक के परिजनों को ढांढस बंधाते बसपा नेता सुरेश पाल।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उन्नाव। रविवार देर शाम सड़क हादसे में मरे माखी थानाक्षेत्र के हिंदूखेड़ा गांव निवासी कृष्णकुमार के शव का सोमवार को पुलिस ने पोस्टमार्टम कराया। मृतक के परिजनों को सांत्वना देने पहुंचे बसपा नेता ने डीएम व मुख्यमंत्री को पत्र लिखकर मृतक आश्रितों को हर संभव आर्थिक मदद दिलाने का आश्वासन दिया।
विज्ञापन
मालूम हो कि हिंदूखेड़ा गांव निवासी कृष्णकुमार कई साल से पत्नी सुमन व चार बच्चों मनीष, अनीस, स्वाती और तान्हवी के साथ कानपुर शिवकटरा में रह रहे थे। वह अहिरावां स्थित इंडेन गैस एजेंसी में काम करते थे। रविवार को कृष्णकुमार अपने गांव आए थे। जिला अस्पताल में साले सुरेश की बेटी आकांक्षा को देखने के बाद बाइक से कानपुर लौट रहे थे। इसी दौरान गहिरा के पास ट्रक की टक्कर से उसकी मौत हो गई थी।
विज्ञापन