{"_id":"63a9f03896334912797faa2d","slug":"accident-unnao-news-knp7356051198","type":"story","status":"publish","title_hn":"Unnao News: एक्सप्रेसवे पर पलटी कार, दंपती और बच्चे घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Unnao News: एक्सप्रेसवे पर पलटी कार, दंपती और बच्चे घायल
विज्ञापन
गंजमुरादाबाद (उन्नाव)। लखनऊ-आगरा एक्सप्रेसवे पर ढुलौआ गांव के सामने तेज रफ्तार कार डिवाइडर से टकराकर दूसरी लेन पर जाकर पलट गई। घटना में दंपती और उनके दो बच्चे घायल हो गए। कार सवार दिल्ली से गोंडा जा रहे थे। यूपीडा की एंबुलेंस घायलों को सीएचसी लाई। हालत गंभीर देख लखनऊ ट्रॉमा सेंटर रेफर कर दिया गया।
गोंडा जिले के सदर बाजार निवासी शाकिर जमाल (45) पत्नी तबस्सुम बानो (40), बेटी निदा(25), और अरशद (22) के साथ कार से मांगलिक कार्यक्रम में दिल्ली गए थे। लखनऊ-आगरा एक्सप्रेसवे से लौटते समय सोमवार शाम बेहटामुजावर थानाक्षेत्र के गांव ढुलौआ के निकट कार की रफ्तार तेज होने के साथ चला रहे जमाल को झपकी लगने से गाड़ी अनियंत्रित हो गई और डिवाइडर से टकराकर दूसरी लेन पर जाकर पलट गई।
घटना में पति पत्नी और बच्चे घायल हो गए। यूपीडा की एंबुलेंस घायलों को स्वास्थ्य केंद्र लाई। हालत गंभीर देख ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया गया। क्षतिग्रस्त कार को क्रेन से किनारे कराया गया। इस दौरान करीब एक घंटे तक एक्सप्रेस वे पर आवागमन प्रभावित रहा। थानाध्यक्ष रमेशचंद्र साहनी ने बताया कि डिवाइडर से टकराकर कार पलटी थी। चारों घायलों को पहले स्वास्थ्य केंद्र फिर लखनऊ ट्रॉमा सेंटर रेफर कर दिया गया था।