फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Unnao road accident, speeding car hit bike hard, painful death of father and son

उन्नाव सड़क हादसा: तेज रफ्तार कार ने बाइक को मारी जोरदार टक्कर, पिता-पुत्र की दर्दनाक मौत, चालक फरार

Fri, 17 Feb 2023 02:06 PM IST
कानपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उन्नाव
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उन्नाव Published by: कानपुर ब्यूरो Updated Fri, 17 Feb 2023 02:06 PM IST
सार

उन्नाव-शुक्लागंज मार्ग पर डिवाइडर फांद कर दूसरी लेन में घूसी कार बाइक से टकरा गई। इस हादसे में पिता-पुत्र की मौत हो गई। वहीं, हादसे के बाद कार सवार फरार हो गए। मामले में पुलिस ने एक युवक को उठाया है, जिससे पूछताछ जारी है।

विज्ञापन
Unnao road accident, speeding car hit bike hard, painful death of father and son
रोते बिलखते परिजन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उन्नाव जिले में शुक्लागंज-उन्नाव मार्ग पर गोकुल बाबा चौराहा के पास कानपुर की ओर जा रही तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर पार करते हुए दूसरी लेन में जाकर बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार पिता पुत्र उछलकर पानी भरे नाले में गिर गए।

विज्ञापन

पुलिस ने घायलों को नाले से निकलवाकर जिला अस्पताल पहुंचाया। डॉक्टर ने बेटे को मृत घोषित कर दिया। जबकि पिता को कानपुर के हैलट अस्पताल रेफर कर दिया। वहां ले जाते समय रास्ते में पिता की भी मौत हो गई। टक्कर मारने वाली फर्रुखाबाद के रजिस्ट्रेशन नंबर की कार सवार लोग, हादसे के बाद वाहन छोड़कर भाग गए।
विज्ञापन

पुलिस ने शक के आधार पर एक युवक को उठाया है। हसनगंज क्षेत्र के बरौना गांव के मूल निवासी चंद्रकिशोर दीक्षित (65) दूरसंचार विभाग से सेवानिवृत्त कर्मचारी थे। वह अविवाहित बेटे रामगोपाल (26) के साथ सदर कोतवाली के शेखपुर मोहल्ला स्थित मकान में रहते थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

शादी में जा रहे थे बाइक सवार
बड़ा बेटा पंकज परिवार के साथ शुक्लागंज गंगाघाट में रहता है। बुधवार देर रात रामगोपाल अपने पिता को लेकर दोस्त की शादी में शामिल होने नेहरू बाग स्थित एक गेस्ट हाउस आया था। देर रात घर लौटते समय कानपुर की ओर से आ रही तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर दूसरी लेन में चली गई और उनकी बाइक में टक्कर मार दी।

हादसे में उड़े बाइक के परखच्चे
तेज टक्कर लगने से बाइक के परखच्चे उड़ गए। पिता-पुत्र, उछलकर कई मीटर दूर सड़क किनारे पानी भरे गहरे नाले में गिर गए। मृतकों के पास से मिले कागजों के आधार पर पुलिस ने परिजनों को सूचना दी। पुलिस ने दोनों क्षतिग्रस्त वाहनों को कब्जे में ले लिया है।

प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहा था रामगोपाल
हादसे में मृत रामगोपाल छह भाई बहनों में सबसे छोटा था। उसके चार बहन और एक भाई का विवाह हो चुका है। वह प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहा था। एक महीने पहले उसने कानपुर में एक कंपनी में नौकरी शुरू की थी।

पति और बेटे का शव देख बदहवास हुई निशा
हादसे में मांग का सिंदूर उड़ने के साथ ही बेटे की भी मौत हो गई। यह देख निशा बदहवास हो गई। परिवार के लोग उन्हें ढांढस बंधाते रहे लेकिन, बेटे और पति की मौत से बेहाल निशा बार-बार बेहोश हो जाती रही।

कार में मिली शराब की खाली बोतल
जिस कार की टक्कर से पिता-पुत्र की मौत हुई, उसकी तलाशी में पुलिस को शराब की खाली बोतल मिली है। अनुमान है कि कार सवार लोग नशे में थे। मगरवारा चौकी प्रभारी संदीप मिश्रा ने बताया कि एक संदिग्ध युवक को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। पता चला है कि हादसे के वक्त वह भी कार में था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed