फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   accident,police,maut

सड़क हादसे में दो दोस्तों की मौत, घरों में कोहराम

Sat, 21 May 2022 12:03 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 21 May 2022 12:03 AM IST
विज्ञापन
accident,police,maut
बांगरमऊ। बांगरमऊ- लखनऊ मार्ग पर ग्राम मुस्तफाबाद पेट्रोल पंप के निकट एक बाइक पर सवार दो युवकों को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। सीएचसी में दोनों को मृत घोषित कर दिया गया। घटना से पहले एक मृतक की बहन की गोदभराई का कार्यक्रम सम्पन्न हुआ था। कार्यक्रम निपटाने के बाद वह दोस्त के साथ बाइक से बांगरमऊ से लौट रहा था।
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र के ग्राम नेवलापुर निवासी विजय (20) शुक्रवार रात अपने गांव के दोस्त सुखबीर (19) के साथ बाइक से बांगरमऊ से घर लौट रहा था। मुस्तफाबाद के पास बाइक में अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। हेलमेट न लगा होने से सिर में गंभीर चोट आने से दोनों की मौत हो गई।
विज्ञापन

मृतक विजय अपने बड़े भाई अजय के साथ बंगलुरू में रहकर गमले बनाने का काम करता था। 15 दिन पहले घर आया था।विजय की मौत से छोटे भाई कन्हैया, छोटू, मां सोमवती, बहन रेखा का रो-रोकर बुरा हाल है। शुक्रवार को सुखवीर की बहन रेखा की गोद भराई का कार्यक्रम था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed