{"_id":"2a305cbafbf6d8574cf4676bc6915b6e","slug":"accident-hindi-news-118","type":"story","status":"publish","title_hn":"हादसों में किसान की मौत, दंपति समेत नौ घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हादसों में किसान की मौत, दंपति समेत नौ घायल
ब्यूरो/अमर उजाला, उन्नाव
Updated Sun, 22 Feb 2015 11:36 PM IST
विज्ञापन
उन्नाव। सड़क हादसों में एक किसान की मौत हो गई जबकि लोडर पलटने से दंपति और बच्चों समेत नौ लोग घायल हो गए। घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
सदर कोतवाली क्षेत्र के तुर्कमान नगर गांव निवासी साहबलाल (45) शनिवार देर शाम खेत से घर लौट रहा था। गांव के सामने सड़क पार करते समय अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। परिवार के लोग उन्हें जिला अस्पताल लेकर पहुंचे जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
लखनऊ कानपुर हाईवे पर अजगैन थानाक्षेत्र में तेज रफ्तार लोडर पलट गया। इससे लोडर में सवार असोहा थानाक्षेत्र के कांथा गांव निवासी सूर्यप्रकाश (35) उनकी पत्नी संतोषा (32), बेटा मनीष (13), निखिल (10) और तुषार (6) गंभीर रूप से घायल हो गए। सूर्यप्रकाश ने बताया कि वह जमुका गांव निवासी अपने ममेरे भाई विक्की की शादी में गए थे। रविवार सुबह परिवार घर लौट रहा था, तभी हादसा हो गया।
विज्ञापन
इसी लोडर में बैठे सोहरामऊ थानाक्षेत्र के जैतीपुर गांव निवासी मजीद व उनका बेटा आकिब, इब्राहिमाबाग मोहल्ला निवासी राजदेयी और सरांयजोगा गांव निवासी छेदीलाल घायल हुए हैं। घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।