{"_id":"5fbe9f2f8ebc3e9bd17da1bb","slug":"accidant-unnao-news-knp5963000184","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाईवे पर ट्रक की टक्कर से महिला बैंक अधिकारी की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाईवे पर ट्रक की टक्कर से महिला बैंक अधिकारी की मौत
विज्ञापन
नवाबगंज/सोनिक। लखनऊ-कानपुर हाईवे पर ट्रक की टक्कर से बाइक सवार महिला बैंक अधिकारी की मौत हो गई। बाइक चला रहा बैंक अधिकारी का सहयोगी घायल हो गया। पुलिस ने उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। हेलमेट लगा होने से सहयोगी की जान बच गई।
लखनऊ के खालाबाजार थाना क्षेत्र के भदवा गांव निवासी सीमा खान 25 पुत्री अयूब चार माह से अजगैन के नवाबगंज स्थित एक प्राइवेट बैंक में रीजनल ऑफीसर (आरओ) के पद पर तैनात थी। बुधवार सुबह सीमा बैंक में काम करने वाले सहयोगी बाराबंकी के हैदरगढ़ कोतवाली के बाकरगंज गांव निवासी 20 वर्षीय शिवा पुत्र जगदेव के साथ बैंक के काम से उसकी बाइक पर बैठकर शहर गई थीं। देर शाम बैंक लौटते समय सोनिक पॉवर हाउस के पास पीछे से ट्रक ने बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में सीमा की मौके पर मौत हो गई। बाइक चला रहा शिवा हेलमेट लगा होने से बच गया। उसके हाथ और पैर में चोट आई है।
एसओ संतोष कुमार ने बताया कि मृतका के परिजनों को घटना की जानकारी दी गई। मृतका के पिता ने बताया कि उसकी बेटी सीमा छह भाई-बहनों में सबसे बड़ी थी। उसकी मौत से परिवार में कोहराम मचा है।