{"_id":"5ebae4dd8ebc3e90644a4939","slug":"accidant-unnao-news-knp5598353102","type":"story","status":"publish","title_hn":"घर पहुंचने से पहले युवक को ट्रक ने रौंदा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
घर पहुंचने से पहले युवक को ट्रक ने रौंदा
विज्ञापन
फतेहपुर चौरासी। अमृतसर से 1000 किमी साइकिल से उन्नाव पहुंचे मौरावां निवासी युवक की ट्रक की चपेट में आकर गंभीर रूप से घायल हो गया। सीएचसी बांगरमऊ में डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया।
मौरावां थाना क्षेत्र के हिलौली के ग्राम बनकट निवासी 26 वर्षीय विजय गांव के गोविंद के साथ अमृतसर में बैग बनाने वाली कंपनी में काम करता था। लॉकडाउन में कंपनी बंद होने से दोनों के जमा रुपए भी खत्म हो गए। 4 दिन पहले दोनों साइकिल से घर के लिए निकले।
मंगलवार सुबह 5 बजे हरदोई-उन्नाव मार्ग पर फतेहपुर चौरासी के नारेखेड़ा गांव के सामने विजय की साइकिल की चेन उतर गई। वह साइकिल खड़ी कर चेन चढ़ा रहा था कि उन्नाव से आ रहे ट्रक ने उसे टक्कर मार दी। दोस्त गोविंद की सूचना पर पहुंची पुलिस विजय को सीएचसी बांगरमऊ ले गई।
विज्ञापन
वहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। विजय की मौत की खबर सुन उसकी पत्नी प्रीति बेहोश हो गई। विजय की एक वर्ष पूर्व ही शादी हुई थी। उन्नाव सीमा में प्रवेश करने के बाद विजय ने परिजनों को फोन से कुछ घंटों में मौरावां पहुंचने की जानकारी दी थी। पत्नी ने चाय-नाश्ते व खाने की तैयारी शुरू कर दी।
कुछ ही देर बाद पहुंची विजय की मौत की सूचना से कोहराम मच गया। पिता प्यारेलाल, मा चंद्रिकादेवी व भाई विनोद सीएचसी बांगरमऊ शव लेने पहुंचे। प्रभारी निरीक्षक हरिकेश राय ने बताया कि शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।