फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   AC mechanic stabbed to death due to enmity over his marriage with wife

Unnao News: पत्नी से निकाह की रंजिश में की एसी मिस्त्री की चाकू मारकर हत्या

Sat, 30 Aug 2025 01:37 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 30 Aug 2025 01:37 AM IST
विज्ञापन
AC mechanic stabbed to death due to enmity over his marriage with wife
फोटो-9- नूरआलम (फाइल फोटो)। स्रोत: परिजन - फोटो : mathura
उन्नाव। कासिम नगर मोहल्ले में फोन पर बात करते घर जा रहे एसी मिस्त्री की पड़ोसी ने गुरुवार की रात 11:30 बजे चाकू से हमला कर हत्या कर दी। एसी मिस्त्री ने आरोपी की पत्नी से तीन साल निकाह कर लिया। इसी वजह से रंजिश मानता था। सूचना पर पहुंचे कोतवाल और फॉरेंसिक टीम ने जांच की। एएसपी ने भी घटनास्थल का निरीक्षण किया। भाई की तहरीर पर हत्या की रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन

सदर कोतवाली के मोहल्ला कासिमनगर निवासी नूरआलम (40) एसी मिस्त्री था। भाई इरफान ने बताया कि पत्नी के मानसिक रूप से अस्वस्थ होने पर नूर आलम ने आठ साल पहले तलाक दे दिया था। तीन साल पहले उसने मोहल्ले के ही नौशाद की पत्नी इरफाना से कोर्ट मैरिज कर ली। इसके विरोध में परिजनों ने नूरआलम को अलग कर दिया। इस पर नूर आलम घर के पास स्थित प्लॉट में मकान बनाकर इरफाना के साथ रहने लगा। नूरआलम ने शादी का सर्टिफिकेट सोशल मीडिया पर भी वायरल कर दिया। इससे नौशाद के परिचितों को भी पता चल गया। इससे नौशाद नूरआलम से रंजिश मानने लगा था। दोनों के बीच अक्सर विवाद होता था।
विज्ञापन

इरफान के मुताबिक भाभी इरफाना कुछ समय से पहले पति नौशाद से भी बात करने लगी। पहले पति से हुए बच्चों से भी मिलती थीं। पहले पति से हुए तीन बच्चों में बड़ा बेटा करीब 22 साल का है। बताया कि नूरआलम की पहली पत्नी के बच्चे नहीं थे और ना ही इरफाना से कोई संतान हुई। गुरुवार की रात भाई किसी काम से गए थे। रात करीब 11:30 बजे किसी से फोन पर बात करते हुए आ रहे थे। रास्ते में नौशाद ने चाकू से हमला कर भाई को लहूलुहान कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

वह जैसे-तैसे घर पहुंचे और बहन रूसी को आवाज दी। भाई की हालत देख बहन चीख पड़ी। उसे बाइक पर बैठाकर जिला अस्पताल ले गए। वहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। मां शायदा बानो, तीन बहनें और छोटा भाई बेहाल है। कोतवाली प्रभारी अजय सिंह ने फॉरेंसिक टीम के साथ पहुंचकर रात में ही घटना की जांच की। एएसपी अखिलेश सिंह भी घटनास्थल पहुंचे। घटनास्थल के पास ही लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज की जांच की गई तो नौशाद भागकर जाते हुए दिखा। उसके कपड़ों पर भी खून लगा था।

पुलिस के मुताबिक रात में ही अलग-अलग पुलिस टीमों को लगाकर हत्यारोपी नौशाद को हुसैन नगर चौराहा के पास से पकड़ लिया। हालांकि चर्चा यह भी है कि हत्यारोपी खुद चाकू सहित कोतवाली पहुंच गया था। कोतवाल अजय सिंह ने बताया कि भाई की तहरीर पर नौशाद के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज कर उसे जेल भेजा गया है।

फोटो-9- नूरआलम (फाइल फोटो)। स्रोत: परिजन

फोटो-9- नूरआलम (फाइल फोटो)। स्रोत: परिजन- फोटो : mathura

फोटो-9- नूरआलम (फाइल फोटो)। स्रोत: परिजन

फोटो-9- नूरआलम (फाइल फोटो)। स्रोत: परिजन- फोटो : mathura

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed