{"_id":"5e71211e8ebc3ea83253448b","slug":"aavas-aur-pensan-manga-unnao-news-knp550957847","type":"story","status":"publish","title_hn":"समाधान दिवस में आवास, पेंशन व अनुदान की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
समाधान दिवस में आवास, पेंशन व अनुदान की मांग
विज्ञापन
पुरवा। संपूर्ण समाधान दिवस में पहुंचे जिलाधिकारी रवींद्र कुमार के सामने भी शत-प्रतिशत फरियादियों को न्याय नहीं मिल सका। डीएम के आने की जानकारी पर उन्हें शिकायत बताने के लिए 141 फरियादी पहुंचे लेकिन मौके पर 7 शिकायतों का समाधान हो सका। शेष शिकायतों का निस्तारण के लिए जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों के सौंप दिया। शिकायती पत्र सौंपने के पहले फरियादियों ने हाथों को सैनिटाइजर से साफ किया।
मंगलवार सुबह 11 बजे तहसील समाधान दिवस में पहुंचकर डीएम रवींद्र कुमार ने शिकायतें सुननी शुरू कीं। फ रियादियों में ग्राम दरेहटा निवासी श्याम प्रजापति समेत अन्य ग्रामीणों ने गांव में विद्युत पोल न लगवाने का आरोप लगाया। नगर के मोहल्ला वजीरगंज के संजय चौरसिया ने बताया कि पिछले साल 22 फ रवरी को बेटी काविवाह किया था। आज तक शादी अनुदान नहीं मिला। ग्राम खेरवा गोड़ियन खेड़ा के शिवकुमार ने सूची में नाम होने के बावजूद आवास नहीं मिलने की शिकायत की। तारागढ़ी की गुड़िया ने लेखपाल से साठ-गांठकर फ र्जी तरीके से आवास आवंटन करने का आरोप लगाया। ग्राम ललुईखेड़ा गुलरिहा के राजेश कुमार ने चकमार्ग पर जबरन अवैध निर्माण कर पेड़ लगाने की शिकायत दर्ज कराई। असगरगंज के सुरेंद्रचंद्र ने बताया कि गांव के कुछ हिस्से में विद्युत लाइन नहीं है। कटरा की मीरा ने कहा कि बरसात में कच्चा मकान गिर जाने से छप्पर डालकर रह रही है। आवास नहीं मिला है। यहां पर डीएम ने एक युवती की शिकायत पर संबंधित थानाध्यक्ष को आरोपी पर तत्काल कड़ी कार्रवाई करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि महिलाओं को प्रथम स्थान दिया जाए। महिलाओं की रिपोर्ट तत्काल लिखी जाए व उस पर कड़ी कार्रवाई की जाए। उन्होंने कोरोना वायरस को लेकर सतर्कता बरतते हुए सभी विभागाध्यक्षों को जागरूक करने के निर्देश दिए। डीएम व एसपी एक बजे चले गए। इसके बाद सीडीओ ने सभी अधिकारियों को शिकायतों का निस्तारण फ रियादियों की मौजूदगी में कराने के निर्देश दिए। जिससे एक ही बार में शिकायत का निस्तारण हो सके।
इस दौरान राजस्व के 38, पुलिस के 18, समाज कल्याण के 10, विकास के 28 तथा अन्य 47 शिकायतें पहुंची। जिसमें 7 शिकायतें मौके पर निस्तारित हो सकीं। संपूर्ण समाधान दिवस में शिकायत लेकर सभागार में जाने से पहले फरियादियों का हाथ धुलवाने की नगर पंचायत प्रशासन ने व्यवस्था की थी। वहीं स्वास्थ्य विभाग कोरोना को लेकर जागरुकता शिविर भी लगाए था। एसपी विक्रांतवीर, सीडीओ डा. राजेश कुमार प्रजापति, एसडीएम राजेश चौरसिया, सीओ एमपी शर्मा, कोतवाल केएन पांडेय, ईओ केएन पाठक, बीडीओ रवींद्र मिश्रा, धर्मेंद्र सिंह व बीईओ सुषमा सेंगर समेत अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
हसनगंज में एसडीएम प्रदीप वर्मा ने शिकायतें सुनी। कुल 72 मामलों में 2 का मौके पर निस्तारण किया गया। सीओ रमेशचंद्र प्रलयंकर, तहसीलदार नरेंद्र यादव, कोतवाली प्रभारी निरीक्षक अरुण प्रताप सिंह, बीडीओ केएन पांडेय, राजीव सिंह व सप्लाई इंस्पेक्टर संजीव मिश्रा आदि सहित अधिकारी मौजूद रहे।
सफीपुर में एसडीएम राजेंद्र प्रसाद के पास 27 शिकायतें पहुंची। मात्र 3 ही निस्तारित हो सकीं। तहसीलदार रश्मि सिंह मौजूद रहीं। चिकित्साधीक्षक डा. ललित कुमार ने कोरोना वायरस से बचने के सुझाव और हाथ धुलने के तरीके बताए।