{"_id":"583340d64f1c1b9c28b3a438","slug":"aap-pm-s-effigy-burnt-in-protest-against-the-closure","type":"story","status":"publish","title_hn":"‘आप’ ने नोट बंदी के विरोध में जलाया पीएम का पुतला ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
‘आप’ ने नोट बंदी के विरोध में जलाया पीएम का पुतला
अमर उजाला ब्यूरो, उन्नाव
Updated Tue, 22 Nov 2016 12:15 AM IST
विज्ञापन
नोट बंदी के खिलाफ कसाई चौराहा पर पुतला फूंक प्रदर्शन करते आप कार्यकर्ता
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बड़े नोट बंदी के खिलाफ दिल्ली के मुख्यमंत्री लगातार पीएम पर हमलावर है। अब ‘आप‘ ने जिले स्तर पर सरकार का विरोध शुरु कर दिया है। जिला संयोजक के नेतृत्व में पदाधिकारियों ने प्रदर्शन कर पीएम का पुतला जलाकर प्रदर्शन किया।
आम आदमी पार्टी के जिला संयोजक अरविंद कुमार ‘कमल’ के नेतृत्व में पार्टी पदाधिकारियों की एक बैठक हुई। बैठक में पांच सौ व हजार के नोट बंदी के पीएम के फैसले को गरीब के साथ अन्याय करार दिया। जिला संयोजक ने कहा कि गरीब वर्ग खाद्यान्न के लिए दर-दर भटक रहा है और पीएम बेहतर कदम बता खुद ही अपनी पीठ थपथपा रहे हैं।
बैठक के बाद आप कार्यकर्त्ता कसाई चौराहा पहुंचे। जहां पीएम मोदी का पुतला फूंक जोरदार नारेबाजी कर फैसले के खिलाफ विरोध जताया। इस दौरान जिला महासचिव महेंद्र बहादुर सिंह, कोषाध्यक्ष हरि मोहन निगम, राघवेंद्र बाजपेई, पंकज सेठ, मो. आरिफ, शैलेंद्र उपाध्याय, श्याम कुमार पांडेय भी मौजूद रहे।