{"_id":"69f79cde2c8f529365014088","slug":"aap-district-president-placed-under-house-arrest-for-announcing-protest-against-smart-meters-unnao-news-c-221-1-sknp1054-149787-2026-05-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Unnao News: स्मार्ट मीटर के विरोध में प्रदर्शन की घोषणा पर आप जिलाध्यक्ष हाउस अरेस्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Unnao News: स्मार्ट मीटर के विरोध में प्रदर्शन की घोषणा पर आप जिलाध्यक्ष हाउस अरेस्ट
Mon, 04 May 2026 12:37 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, उन्नाव
संवाद न्यूज एजेंसी, उन्नाव
Updated Mon, 04 May 2026 12:37 AM IST
विज्ञापन
उन्नाव। आम आदमी पार्टी (आप) द्वारा स्मार्ट मीटर के विरोध में प्रदर्शन की घोषणा पर जिलाध्यक्ष को तो हाउस अरेस्ट कर दिया गया लेकिन पार्टी के अन्य पदाधिकारियों ने पीडीनगर उपकेंद्र पहुंचकर एक्सईएन को ज्ञापन सौंपा।
आप जिलाध्यक्ष कुलदीप यादव ने बताया कि स्मार्ट मीटर लोगों के लिए परेशानी का सबब बने हुए हैं। इस मीटर से बिल दोगुना हो गया है। प्रीपेड व्यवस्था में बिल माइनस में होते ही कनेक्शन कट जा रहा है। इसको लेकर पार्टी ने विरोध प्रदर्शन की घोषणा की थी। इस पर पुलिस ने घर पहुंचकर हाउस अरेस्ट कर लिया और बाहर नहीं निकलने दिया। इसके बाद भी पार्टी के अन्य पदाधिकारियों ने पीडीनगर विद्युत उपकेंद्र पहुंचकर राष्ट्रपति के नाम संबोधित ज्ञापन एक्सईएन को सौंपा।
बताया कि स्मार्ट मीटर की योजना जनता के आर्थिक शोषण का माध्यम बन चुकी है। रिचार्ज के बाद भी घंटों बिजली बहाल नहीं होती है। गलत बिलिंग और जबरन प्रीपेड मीटर लगाना आम उपभोक्ताओं के साथ अन्याय है। इसलिए स्मार्ट प्रीपेड मीटरों को वापस लेने की मांग की गई है। ज्ञापन देने वालों में महासचिव शैलेंद्र उपाध्याय, नगर अध्यक्ष मान सिंह, जिला उपाध्यक्ष राघवेंद्र बाजपेई, पंकज सेठ, दीपक राजपूत व दीपू कुमार शामिल रहे।