{"_id":"674764920ed9071d7d01e346","slug":"aanchal-singh-stood-first-in-essay-nikhil-stood-first-in-quiz-unnao-news-c-221-1-sknp1055-123259-2024-11-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Unnao News: निबंध में आंचल सिंह, प्रश्नोत्तरी में निखिल पहले स्थान पर रहे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Unnao News: निबंध में आंचल सिंह, प्रश्नोत्तरी में निखिल पहले स्थान पर रहे
Wed, 27 Nov 2024 11:57 PM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, उन्नाव
संवाद न्यूज एजेंसी, उन्नाव
Updated Wed, 27 Nov 2024 11:57 PM IST
विज्ञापन
बांगरमऊ। इंदिरा गांधी राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में संविधान दिवस के अवसर पर ‘संविधान दिवस की महत्ता’ विषय पर निबंध, प्रश्नोत्तरी और भाषण प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें 50 से अधिक छात्र छात्राओं ने प्रतिभाग किया।
निबंध प्रतियोगिता में महाविद्यालय की आंचल सिंह ने पहला, शोभित कुमार दूसरे और अंजलि व निखिल संयुक्त रूप से तीसरे स्थान पर रहे। वहीं प्रश्नोत्तरी में निखिल कुमार प्रथम, सौरभ दूसरे और साधना यादव ने तीसरा स्थान हासिल किया। भाषण में निखिल प्रथम, आयुष द्वितीय और निशा तृतीय स्थान पर रहीं।
प्राचार्य सदानंद राय ने छात्र-छात्राओं को संविधान का महत्व बताया और सम्मान व नियम कानून का पालन करने की शपथ दिलाई। मुख्य वक्ता के रूप में अधिवक्ता अंजली सिंह पहुंची। उन्होंने कहा कि संविधान भारत का महत्वपूर्ण दस्तावेज है, जो भारत के सभी नागरिकों को समानता का अधिकार देता है।
विज्ञापन
-- -- -- -- -- --
बच्चों को किया गया पुरस्कृत
हसनगंज। बीआरसी मुख्यालय पर दिव्यांग बच्चों की प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। हसनगंज, नवाबगंज व औरास ब्लॉक के दिव्यांग बच्चों ने कुर्सी दौड़, निबंध व कला प्रतियोगिता में प्रतिभाग किया। इसमें विजेताओं में वैष्णवी, काजल, श्रद्धा, शिवा, नितेश व सूरज राजपूत आदि को बीईओ अरुणोदय ने पुरस्कार देकर सम्मानित किया। (संवाद)