{"_id":"56eb0bdd4f1c1b66258b4b10","slug":"aag","type":"story","status":"publish","title_hn":"एएसपी की पेशी ऑफिस में आग से फाइलें जलीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एएसपी की पेशी ऑफिस में आग से फाइलें जलीं
अमर उजाला ब्यूरो/उन्नाव
Updated Fri, 18 Mar 2016 01:26 AM IST
विज्ञापन
आग लगने की घटना का निरीक्षण करते एएसपी रामकिशुन यादव।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सहायक पुलिस अधीक्षक कार्यालय की अपर पेशी में आग से हड़कंप मच गया। सुबह कार्यालय का ताला खोलने के दौरान धुएं का गुब्बार उठता देख कर्मी दंग रह गए। दमकल की मदद से आग पर काबू पाया गया। एएसपी ने क्वायल से आग की आशंका जताते हुए डिस्पैच फाइलें जलने की बात कही है।
विज्ञापन
अपर पेशी में तैनात कमलेश सिपाही बुधवार रात काम निपटाने के बाद कार्यालय का ताला बंद कर घर चला गया। सुबह कार्यालय खोलने पर धुआं उठता देख हड़कंप मच गया। कमलेश की रैक में रखी फाइलें आग के बीच सुलग रही थी। आननफानन में दमकल को घटना की जानकारी दी गई। फायर ब्रिगेड ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाया।
विज्ञापन
एएसपी रामकिशुन यादव ने बताया कि सिपाही ने रात में क्वायल जली छोड़ दी, जिससे आग लगने की आशंका जताई जा रही है। जांच के दौरान कुछ डिस्पैच फाइलें जलने की बात सामने आई है। अग्निकांड में जली फाइलें पुराने सकुर्लर से जुड़ी है, ऐसी कोई फाइल नहीं है, जिससे जांच आदि प्रभावित हों। लापरवाही कहां से हुई इसकी जांच कराई जा रही है।
विज्ञापन