फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   A young man who returned home after meeting his wife at her in-laws' house consumed poison and died.

Unnao News: ससुराल में पत्नी से मिलकर घर लौटे युवक ने खाया जहर, मौत

Mon, 16 Feb 2026 12:42 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 16 Feb 2026 12:42 AM IST
विज्ञापन
A young man who returned home after meeting his wife at her in-laws' house consumed poison and died.
सफीपुर। आसीवन थानाक्षेत्र के रसूलपुर गांव में मायके गई पत्नी से कहासुनी के बाद युवक ने शनिवार रात जहर खा लिया। हालत बिगड़ने पर परिजन उसे मियागंज स्थित निजी अस्पताल ले गए जहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। पिता के अनुसार बेटे का बहू से विवाद हुआ था। परिजन ने शव का पोस्टमार्टम कराने से मना कर दिया।
विज्ञापन

रसूलपुर गांव निवासी रमेश ने बताया कि बेटे कमलेश (27) का पांच साल पहले लखनऊ के सरैया गांव निवासी गीता से विवाह हुआ था। गीता कुछ समय से मायके में है। 15 दिन से कमलेश ससुराल में था। बृहस्पतिवार को अकेला घर आया और शुक्रवार को फिर ससुराल चला गया। शनिवार को मायके में गीता से उसकी कहासुनी हुई थी। इससे नाराज होकर वह फिर घर लौट आया था।
विज्ञापन

रमेश के अनुसार पूछताछ करने पर कमलेश ने पत्नी से विवाद की बात बताई थी। रात में ही उसने जहर खा लिया। कमलेश खेती करता था। उसके एक साल की बेटी है। थानाध्यक्ष प्रदीप कुमार सिंह ने बताया कि पुलिस मौके पर गई थी। परिजन ने पोस्टमार्टम कराने से मना कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed