फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   A young man was beaten with sticks and iron rods for asking for auto installments.

Unnao News: ऑटो की किस्त मांगने पर युवक को डंडे और सरिया से पीटा

Mon, 20 Apr 2026 12:43 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, उन्नाव
संवाद न्यूज एजेंसी, उन्नाव Updated Mon, 20 Apr 2026 12:43 AM IST
विज्ञापन
A young man was beaten with sticks and iron rods for asking for auto installments.
उन्नाव। बेचे गए ऑटो की किस्त मांगने आए युवक के ऑटो चालक ने अपने साथियों के साथ मिलकर डंडे और सरिये से पीटकर घायल कर दिया। पीड़ित की तहरीर पर पांच पर प्राथमिकी दर्ज हुई है।
विज्ञापन



कानपुर जिले के नाचघर बिरहाना सड़क निवासी बबलू ने बताया कि भूसा टोली कानपुर निवासी अशोक को ऑटो बेचा था, उन्होंने महीने की किस्त बंधवाकर रुपये देने की बात कही थी। मार्च महीने की किस्त के लिए जब रुपये मांगे तो अशोक ने दो अप्रैल को सदर कोतवाली के नवीन मंडी के पास रुपये देने के बहाने बुलाया। वहां पहुंचने पर अपने साथियों के साथ मिलकर डंडे और सरिये से पीटकर घायल कर दिया। डायल 112 पर सूचना दी गई तब पुलिस मौके पर पहुंची और एंबुलेंस से जिला अस्पताल ले जाकर भर्ती कराया। मारपीट करने में अशोक के साथ भूसा टोली निवासी दीपक, विवेक, सुजक और टोफी भी शामिल थे। कोतवाल चंद्रकांत मिश्र ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed