फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   A young man died while overtaking a roadways bus, his friend got injured

Unnao News: रोडवेज बस को ओवरटेक करने में युवक की मौत, साथी घायल

Sat, 28 Jun 2025 12:21 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, उन्नाव
संवाद न्यूज एजेंसी, उन्नाव Updated Sat, 28 Jun 2025 12:21 AM IST
विज्ञापन
A young man died while overtaking a roadways bus, his friend got injured
मौरावां। दोस्त के साथ बाइक की सर्विस कराने जा रहे युवक की मौरावां-पुरवा मार्ग पर शुक्रवार दोपहर एक बजे सड़क हादसे में मौत हो गई। हादसा रोडवेज बस को ओवरटेक करते समय सामने से आ रहे रहे वाहन की टक्कर से हुआ। वह शुक्रवार सुबह पांच बजे ही पंजाब से लौटा था। उसके साथी को हल्की चोटें आई हैं।
विज्ञापन

थानाक्षेत्र के हिलौली निवासी संजय (23) पुत्र मुन्नर कुशवाहा शुक्रवार को साथी दिनेश (28) के साथ बाइक की सर्विस कराने बसहा तिराहा स्थित दुकान जा रहा था। मौरावां-पुरवा मार्ग पर बसहा तिराहा से पहले वह आगे चल रही रोडवेज बस को ओवरटेक करने लगा।
विज्ञापन

इसी दौरान बाइक सामने से आ रहे वाहन की चपेट में आ गई। वाहन बाइक में टक्कर मारते हुए निकल गया। टक्कर मारने वाले वाहन के पहिये की चपेट में आकर संजय गंभीर रूप से घायल हो गया जबकि दिनेश को मामूली चोटें आईं। लोगों ने एंबुलेंस से दोनों को सीएचसी भेजा, जहां डॉक्टर ने संजय को मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

बेटे की मौत की सूचना पर पहुंची मां अवधेश कुमारी बेहाल हो गईं। बताया कि बेटा, पिता मुन्नर के साथ पंजाब के भटिंडा के रामपुर में ईंट-भट्ठे पर मजदूरी करता था। वह एक साल बाद,शुक्रवार को सुबह पांच बजे ही घर लौटा था। उसके पिता अभी पंजाब में ही है।

युवक की मौत से मां, बहन और भाई बेहाल हैं। बेटे की मौत की सूचना पर पिता भी पंजाब से चला है। थानाध्यक्ष कुंवर बहादुर सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर अज्ञात वाहन के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। वाहन का पता लगाया जा रहा है। शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed