फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   A young man died due to collision with a dumper

Unnao News: डंपर की टक्कर से युवक की मौत

Sun, 15 Dec 2024 11:50 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 15 Dec 2024 11:50 PM IST
विज्ञापन
A young man died due to collision with a dumper
उन्नाव। हरदोई-उन्नाव मार्ग पर दोस्तीनगर के पास डंपर की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत हो गई। वह दिल्ली जा रहे चचेरे भाई को रेलवे स्टेशन छोड़कर घर लौट रहा था। बाइक सवार हेलमेट लगाए था।
विज्ञापन

आसीवन थानाक्षेत्र के गांव बीरूगढ़ी निवासी मिथलेश (19) पुत्र गोवर्धन दो साल से मुंबई में मजदूरी कर रहा था। दिवाली में वह घर आया था, तब से यहीं था। रविवार को उसे फिर मुंबई जाना था। शनिवार रात दिल्ली में रहने वाले चचेरे भाई धर्मेंद्र को ट्रेन से जाना था। मिथिलेश उन्हें रेलवे स्टेशन छोड़ने के बाद रात करीब 9:30 बजे धर्मेंद्र की बाइक से घर लौट रहा था। हरदोई-उन्नाव मार्ग पर दोस्तीनगर के पास डंपर की टक्कर से मिथलेश की मौत हो गई। पुलिस ने मिथलेश के पास मिले मोबाइल से परिजनों को सूचना दी। रात में ही परिजन जिला अस्पताल पहुंचे। वह तीन भाई-बहनों में बड़ा था। बेटे की मौत से मां गायत्री और अन्य परिजन बेहाल हैं। कोतवाल प्रमोद कुमार मिश्र ने बताया कि डंपर कब्जे में है। तहरीर के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed