फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   A young man consumed poison after a dispute with his drunken wife, died

Unnao News: नशे में पत्नी से विवाद पर युवक ने खाया जहर, मौत

Tue, 18 Apr 2023 12:43 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, उन्नाव
संवाद न्यूज एजेंसी, उन्नाव Updated Tue, 18 Apr 2023 12:43 AM IST
विज्ञापन
A young man consumed poison after a dispute with his drunken wife, died
उन्नाव। सदर कोतवाली के ललऊखेड़ा में नशे में पत्नी से विवाद के बाद युवक ने जहर खा लिया। हालत बिगड़ने पर परिजनों को जानकारी हुई तो जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

ललऊखेड़ा मोहल्ला निवासी दुर्गेश कुमार (30) शराब का लती था। शराब पीकर घर में अक्सर और विवाद और मारपीट करता था। सोमवार को भी वह नशे की हालत में घर पहुंचा। इस पर पत्नी रुचि से विवाद हुआ तो दुर्गेश ने जहर खा लिया। हालत बिगड़ी तो पत्नी ने जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

दुर्गेश के ससुर बीघापुर के बैजनाथखेड़ा निवासी शिवप्यारे ने बताया कि दुर्गेश शराब का आदी था। पिता गजोधर सेवानिवृत्त शिक्षक हैं। उन्हीं के पेंशन से जीवन यापन करता था। चार दिन पहले पिता से भी मारपीट की थी। मां कमला देवी, पत्नी रुचि व अन्य परिजन बेहाल हैं। मृतक के आठ साल का बेटा और 12 साल की बेटी है। कोतवाल राजेश पाठक ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम कराया जाएगा। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed