फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   A truck full of chicken meat was found near Slaughter House

स्लॉटर हाउस के पास मुर्गे का मांस से भरा ट्रक मिला

Tue, 17 Mar 2020 01:09 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 17 Mar 2020 01:09 AM IST
विज्ञापन
A truck full of chicken meat was found near Slaughter House
दही औद्योगिक एरिया में खड़ा मांस से भरा ट्रक । - फोटो : UNNAO
सोनिक(उन्नाव)। दिल्ली की मुर्गा मंडी से मांस लेकर बाराबंकी जा रहा ट्रक एटा में खराब हो गया। रिपेयरिंग होने तक ट्रक के खड़ा रहने से मांस सड़ गया। व्यापारी के मांस लेने से इंकार करने पर चालक लखनऊ-कानपुर हाईवे स्थित दही औद्योगिक क्षेत्र में एक स्लॉटर के सामने ट्रक खड़ा कर भाग निकला। सोमवार सुबह खड़े ट्रक से गंदा खून टपकता देख लोगों ने पुलिस को सूचना दी। जांच के दौरान पुलिस के सामने आए चालक से जानकारी लेने के बाद पुलिस ने क्षेत्रीय प्रदूषण नियंत्रण अधिकारी व पशु चिकित्सकों से मांस की जांच करा उसे मिट्टी में दबा दिया गया।
विज्ञापन

सदर कोतवाली क्षेत्र दही चौकी औद्योगिक एरिया साइड एक में सोमवार सुबह लोगों ने एक स्लॉटर हाउस के सामने एक ट्रक को लावारिस हालत में खड़ा देखा। ट्रक से गंदा खून टपकता देख हरकत में आए लोगों ने पुलिस को सूचना दी। सदर कोतवाल दिनेश चंद्र मिश्र दही पुलिस चौकी के साथ मौके पर पहुंचे और जांच शुरू की। ट्रक के रजिस्ट्रेशन नंबर के आधार पर पुलिस ने ट्रक के मालिक से संपर्क किया। कुछ देर बाद ट्रक का चालक हापुड जिला के सदर कोतवाली क्षेत्र के आवास विकास बुलंदशहर रोड निवासी केशर पुत्र शकील व यहीं का क्लीनर आबिद ट्रक के पास पहुंचा।
विज्ञापन

चालक व क्लीनर ने पुलिस को बताया कि शनिवार 14 मार्च को उसने बाराबंकी के एक व्यापारी के आर्डर पर दिल्ली की मुर्गा मंडी से मुर्गे का मांस बर्फ लगाकर लोड किया और बाराबंकी के लिए निकला। बताया कि व्यापारी तालाब में पली मछलियों को खिलाने के लिए मांस मंगाता है। चालक के अनुसार वह एटा पहुंचा था कि ट्रक खराब हो गया। ट्रक खराब होने और रिपेयर होने तक मांस सड़ गया। सोमवार सुबह उसने उन्नाव पहुंचकर बाराबंकी के व्यापारी को फोन किया तो उसने मांस खराब होने की बात कह उसे लेने से इंकार कर दिया। जिस पर दही चौकी क्षेत्र में वह ट्रक खड़ा कर चला गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

सदर कोतवाल दिनेश चंद्र मिश्रा के मुताबिक उसके पास मांस से संबंधित कोई कागजात नहीं मिले हैं। चालक बाराबंकी के व्यापारी का नाम भी नहीं बता पाया है। पशु चिकित्सकाधिकारी पीके सिंह के निर्देश पर तीन सदस्यीय डॉक्टरों के पैनल से मांस की जांच की गई। प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के क्षेत्रीय अधिकारी विमल कुमार भी इस दौरान मौजूद रहे। उन्होंने बताया कि जांच रिपोर्ट प्रशासन को भेजी जाएगी। औद्योगिक क्षेत्र से कुछ दूरी पर गड्ढा खुदवाकर मांस को दबा दिया गया है। पुलिस के अनुसार ट्रक में 12 टन मांस था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed