फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   A trolley overturned on a truck after jumping the divider, one dead

Unnao News: डिवाइडर फांदकर ट्रक पर पलटा ट्राला, एक की माैत

Thu, 16 Jan 2025 12:44 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 16 Jan 2025 12:44 AM IST
विज्ञापन
A trolley overturned on a truck after jumping the divider, one dead
जेसीबी की मदद से ट्रक के केबिन को तोड़कर चालक को निकालने का प्रयास करती पुलिस। - फोटो : संवाद
उन्नाव। हाईवे पर लखनऊ की ओर जा रहा गिट्टी लदा ट्राला डिवाइडर फांदकर दूसरी लेन पर खाद लदे ट्रक पर पलट गया। ट्रक के पीछे चल रहीं दो कार भी चपेट में आ गईं। ट्रक चालक की मौत हो गई। एक लेन बंद होने और पूरी सड़क पर गिट्टी फैलने से हाईवे पर लंबा जाम लग गया। करीब दो घंटे बाद भी यातायात सामान्य नहीं हो सका है।
विज्ञापन

रात करीब 8:30 बजे कानपुर से लखनऊ की ओर जा रहा गिट्टी लदा ट्राला (22 चक्का) हुसैन नगर चौराहा के पास एआरटीओ कार्यालय के सामने पहुंचा। इसी दौरान अचानक अनियंत्रित होकर डिवाइडर फांदकर दूसरी लेन में चला गया।ट्राला खाद लदे ट्रक में टक्कर मारते हुए उसके ऊपर पलट गया। ट्रक के पीछे चल रहीं दो कार भी चपेट में आकर क्षतिग्रस्त हो गईं। हालांकि उसमें सवार लोग बाल-बाल बच गए।
विज्ञापन

ट्राला में दबने से ट्रक का केबिन क्षतिग्रस्त हो गया। आसीवन थाना के रसूलाबाद कस्बा निवासी चालक सत्तार (45) उसी में दब गया। सूचना पर कोतवाली और यातायात पुलिस मौके पर पहुंची। क्रेन की मदद से ट्राला हटवाकर, ट्रक चालक को निकालने की कोशिश शुरू की। एक घंटे की मशक्कत के बाद ट्रक चालक को निकाला जा सका। आनन-फानन एंबुलेंस से उसे जिला अस्पताल पहुंचाया गया जहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

हादसे में कानपुर के रजिस्ट्रेशन नंबर की एक स्विफ्ट कार के अलावा एक वैगनआर भी चपेट में आ गईं। हालांकि दोनों कार में सवार को मामूली चोटें होने से सभी लोग घटनास्थल से चले गए। वहीं हादसे के बाद ट्राला चालक भी भाग निकला।
ट्राला में लदी गिट्टी, हाईवे की पूरी सड़क पर फैलने से हाईवे का यातायात रुक गया और देखते ही देखते दोनों तरफ करीब चार किलोमीटर लंबा जाम लग गया। पुलिस ने जेसीबी की मदद से गिट्टी को सड़क से हटवाया और इसके बाद रात करीब 10:30 बजे यातायात रेंगना शुरू हुआ।

कोतवाली प्रभारी प्रमोद कुमार मिश्रा ने बताया कि कार सवार लोगों को पता लगाया जा रहा है। वहीं डंपर पर लिखे ट्रांसपोर्ट के फोन नंबर से संपर्क कर उसके चालक का पता लगाने की कोशिश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed