{"_id":"680a7cc4388551d157039dc0","slug":"a-report-will-be-filed-against-the-yard-owner-cfo-gave-instructions-unnao-news-c-221-1-uno1001-130080-2025-04-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Unnao News: यार्ड मालिक पर दर्ज होगी रिपोर्ट, सीएफओ ने दिए निर्देश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Unnao News: यार्ड मालिक पर दर्ज होगी रिपोर्ट, सीएफओ ने दिए निर्देश
Thu, 24 Apr 2025 11:32 PM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, उन्नाव
संवाद न्यूज एजेंसी, उन्नाव
Updated Thu, 24 Apr 2025 11:32 PM IST
विज्ञापन
उन्नाव। मगरवारा औद्योगिक क्षेत्र के नेहरू बाग स्थित यार्ड में खड़ीं किया कंपनी की कारों में आग लगने की घटना में यार्ड मालिक पर मुकदमा दर्ज होगा। इसके लिए सीएफओ ने एफएसओ को निर्देश दिए हैं। आग लगी या लगाई गई, इसकी भी जांच होगी।
बुधवार शाम यार्ड में खड़ीं सीएनजी और पेट्रोल वर्जन की कारें अचानक से जलने लगीं थीं। आग की लपटें उठती देख यार्ड इंचार्ज नवनीत सिंह और गार्ड प्रमोद कुमार तिवारी की सूचना पर पुलिस और अग्निशमन विभाग के अधिकारी पहुंचे थे। तेज हवा चलने से लपटों ने यार्ड में खड़ी नई कारों को चपेट में लिया था। यार्ड मालिक कानपुर के कृष्णानगर निवासी राजेश कुमार गुप्ता ने 120 गाड़ियों के जलने की बात बताई थी।
वहीं, एफएसओ शिवराम यादव ने 71 कारों के जलने की पुष्टि की थी। यार्ड में सिर्फ मैदान में ही गाड़ियां नहीं बल्कि यहां बनी बिल्डिंग के अंदर भी खड़ी मिलीं। व्यावसायिक बिल्डिंग होने के बाद भी यार्ड मालिक ने फायर एनओसी नहीं ली थी। कागजों में सिर्फ मैदान दिखाया था, आग लगने की सूचना पर पहुंचे सीएफओ अनूप सिंह ने आग की घटना में लापरवाही पाई। उन्होंने एफएसओ शिवराम यादव को यार्ड मालिक के खिलाफ कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। एफएसओ शिवराम यादव ने बताया कि सीएफओ का कार्रवाई के लिए पत्र आया है। गुरुवार को व्यस्तता के चलते कोतवाली नहीं पहुंच पाया। कोतवाल अवनीश सिंह ने बताया कि यार्ड मालिक से घटना से संबंधित रिपोर्ट मांगी गई थी, लेकिन अभी तक नहीं दी है।