फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   A quarantine center arrived after the report was filed

रिपोर्ट दर्ज होने के बाद एक पहुंचा क्वारंटीन सेंटर

Fri, 03 Apr 2020 11:36 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 03 Apr 2020 11:36 PM IST
विज्ञापन
A quarantine center arrived after the report was filed
पुरवा के नाथीखेड़ा गांव में दूसरे जिलों से लौटकर अपने गांव आए लोगों को क्वारंटीन से जाने के लिए स? - फोटो : UNNAO
पुरवा(उन्नाव)। विकासखंड की ग्राम पंचायत नाथीखेड़ा में दूसरे प्रांतों से आकर घरों में रहने वाले 8 लोगों पर रिपोर्ट दर्ज कराने के बाद हड़कंप मचा था। परिणामस्वरूप शुक्रवार को एक युवक तो क्वारंटीन सेंटर पहुंच गया जबकि शेष 7 पुलिस व स्वास्थ्य अधिकारियों के समझाने पर भी नहीं माने और उनके जाते ही वापस घरों में घुस गए।
विज्ञापन

गुरुवार को ग्राम विकास अधिकारी पुत्तनलाल पाल ने नाथीखेड़ा गांव के 8 लोगों पर रिपोर्ट दर्ज कराई थी। यह लोग दूसरे प्रांतों से आए थे लेकिन प्राथमिक विद्यालय में बनाए गए क्वारंटीन सेेंटर में न जाकर घरों में चले गए थे। रिपोर्ट के बाद शुक्रवार को रामप्रकाश तो क्वारंटीन सेंटर में पहुंच गए। जबकि सात अन्य को पुरवा व सीएचसी टीम ने मौके पर पहुंचकर समझाया। 7 लोगों को घरों से प्राइमरी पाठशाला में बने सेंटर में लाया गया। कहा गया कि सभी लोग इसी सेंटर में रहें। सभी ने टीम सेे वादा भी किया लेकिन जैसे ही टीम के लोग वापस लौटे तो सभी अपने घरों में चले गए। सचिव पुत्तनलाल पाल ने बताया कि मामले की जानकारी एसडीएम को दे दी गई है। मांग की कि इन लोगों को क्वारंटीन सेंटर में रखवाया जाए। जिससे कोरोना से ग्रामीण जनता को बचाया जा सके।
विज्ञापन

औरास थानाक्षेत्र के अलग-अलग 6 गांवों में शुक्रवार को 90 युवक पहुंचे। ग्रामीणों ने युवकों को गांवों में बने क्वारंटीन सेंटर पहुंचाकर जानकारी सीएचसी में दी। सूचना पर प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ. सिद्धार्थ श्रीवास्तव टीम के साथ गांवों में पहुंचे। जांच में सभी युवक सामान्य मिले। चिकित्साधिकारी डॉक्टर सिद्धार्थ श्रीवास्तव ने बताया कि शुक्रवार को 90 युवाओं की जांच की गई है। सभी ठीक है । सतर्कता की दृष्टि से उन्हें सख्त हिदायत दी गई है कि 14 दिनों तक गांव में बने क्वारंटीन सेंटरों में रहें। उधर, नगर पंचायत बीघापुर में बनाए गए क्वारंटीन सेंटर में 21 लोगों को रखा गया है। अधिशासी अधिकारी राजेश दुबे ने बताया कि सभी 21 लोगों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया और वह स्वस्थ पाए गए हैं। पुरवा में डिप्टी सीएमओ डॉ. जेआर सिंह ने सीएचसी पहुंचकर दूसरे प्रांतों व जनपदों से आए 1226 लोगों की जानकारी ली। सीएचसी प्रभारी डॉ. प्रमोद कुमार भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed