{"_id":"668836622341067c22080fa1","slug":"a-nine-year-old-child-was-killed-by-drowning-him-in-a-pond-unnao-news-c-221-1-uno1001-116612-2024-07-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Unnao News: नौ साल के बच्चे को तालाब में डुबोकर मार डाला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Unnao News: नौ साल के बच्चे को तालाब में डुबोकर मार डाला
विज्ञापन
नवाबगंज। चचेरी मौसी की शादी में शामिल होने माता-पिता के साथ ननिहाल आए नौ साल के बच्चे की घर से डेढ़ किलोमीटर दूर तालाब में डुबोकर हत्या कर दी गई। पिता ने एक नाबालिग रिश्तेदार पर रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस आरोपी की तलाश कर रही है।
सोहरामऊ थानाक्षेत्र के गांव मदारीगढ़ी निवासी मोनू लोधी बीते बुधवार को पत्नी जानकी, बेटे आशीष उर्फ अंशु (9) और अंसुइया (12) के साथ अपनी ससुराल असोहा थानाक्षेत्र के राधानगरी आए थे। ससुराल में उनकी चचेरी साली की शादी थी। गुरुवार को बरात विदा हुई थी। उसी दिन शाम को रिश्ते में चचेरे साले की भी बरात असोहा के ईश्वरीखेड़ा गांव जानी थी। शाम को मोनू व जानकी भी बरात में जाने के लिए तैयार हुए, लेकिन बेटा आशीष कहीं लापता हो गया।
काफी देर तक तलाश होती रही। इसी दौरान पता चला कि आशीष को उसके 14 वर्षीय नाबालिग रिश्तेदार के साथ तालाब की ओर जाते देखा गया था। देर शाम को परिजन तालाब पहुंचे तो आशीष तालाब में मृत पड़ा था। पास में ही आरोपी रिश्तेदार के चप्पल, पानी की बोतल पड़ी थी। बच्चे की मौत से परिवार में चीख पुकार मच गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच की। शुक्रवार को शव का पोस्टमार्टम कराया तो डूबने से मौत की पुष्टि हुई।
विज्ञापन
मृतक के पिता मोनू ने बताया कि आशीष कक्षा दो का छात्र था। उसके ससुर के मकान का विवाद चल रहा है। आरोपी रिश्तेदार नशे का भी लती है। मृतक के नाना ने बताया कि रात में विनोद की बरात गई थी, औपचारिकता में शादी की रस्में पूरी की गईं। एसआई विमलकांत गोयल ने बताया कि हत्यारोपी नाबालिग है। नशे का भी लती है। उसके खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है।
मकान में कम हिस्सा मिलना है हत्या की वजह
मृतक बच्चे के नाना तीन भाई हैं। ग्रामीणों के अनुसार, कुछ समय पहले तीन भाइयों में मकान का बंटवारा हुआ था। इसमें हत्यारोपी के पिता के हिस्से में मकान का हिस्सा कम आया था। वह इसकी रंजिश मानता था। गुरुवार को मौका मिलते ही उसने बच्चे की हत्या कर दी। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, आरोपी ने अभी और लोगों की हत्या करने की बात कही है। हत्यारोपी का पिता घटना के बाद से मूकदर्शक बना रहा। घटना से ग्रामीणों में भी आक्रोश है।