फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   A network of encroachment, it was also difficult to walk on foot

उन्नावः अतिक्रमण का संजाल, पैदल निकलना भी हुआ मुहाल

Tue, 13 Sep 2022 12:54 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 13 Sep 2022 12:54 AM IST
विज्ञापन
A network of encroachment, it was also difficult to walk on foot
शहर के मुख्य मार्ग बड़ा चौराहा पर अतिक्रमण के चलते दिनभर रहता जाम जैसा नजारा। संवाद - फोटो : UNNAO
उन्नाव। शहर में अतिक्रमण का संजाल इस कदर फैला है कि 50 फीट चौड़ी सड़क सिमट कर 20 से पच्चीस फीट ही रह गई है। हर दिन सुबह से शाम तक यातायात रेंगता है और कई बार जाम भी लगता है। वाहनों की कौन कहे पैदल चलना भी मुश्किल होता है।
विज्ञापन

शहर के मुख्य मार्ग पर नगर पालिका से लेकर गांधी नगर तिराहा तक। फायर स्टेशन से जिला अस्पताल और गदनखेड़ा चौराहा तक, आवास विकास, सिविल लाइंस सहित अन्य क्षेत्रों में अतिक्रमण और जाम की समस्या को हल करने के लिए कई बार योजनाएं बनीं लेकिन शुरुआती दिनों में सक्रियता के बाद अफसर फिर शांत बैठ गए। हालत यह है कि फुटपाथ पर पक्की दुकान वालों ने कब्जा कर रखा है।
विज्ञापन

इसके अलावा ठेलिया और खोमचा सड़क पर लगते हैं। इसके बाद वाहनों को बेतरतीब तरीके से खड़ा करने पर 50 फीट चौड़ी सड़क सिमट कर बमुश्किल 20-25 फीट रह दाती है। हालत यह है कि बड़ा चौराहा से गांधी नगर तिराहा की दस मिनट की दूरी तय करने में 30 से 35 मिनट का वक्त लगता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

ज्ञात हो कि नगर पालिका ने शहर के सुंदरीकरण और पैदल चलने वालों को राहत देने के लिए वर्ष 2018 में गांधी नगर तिराहा से छोटा चौराहा के पास तक सड़क के दोनों तरफ इंटरलॉकिंग फुटपाथ का निर्माण कराया था। जिसमें बेंच और एलईडी लाइटें भी लगाई गई थीं। लेकिन यहां पर भी दुकानदारों ने अपनी दुकानें सजा ली हैं। आवास विकास कालोनी का भी यही हाल है।
ईओ नगर पालिका ओमप्रकाश ने कहा कि शहर के सर्वाधिक भीड़ वाले स्थानों को चिह्नित कर अतिक्रमण हटवाया गया था। कुछ स्थानों पर फिर समस्या हो गई है। पिछले दिनों कई दुकानदारों को नोटिस और जुर्माना की कार्रवाई की गई है। भीड़ वाले व्यस्त क्षेत्रों को चिह्नित कर जल्द ही सख्त कार्रवाई की जाएगी। यातायात प्रभारी अरविंद पांडेय ने कहा कि अतिक्रमण करने वालों को लगातार हिदायत देकर किनारे कराया जाता है। नगर पालिका के अधिकारियों से वार्ता कर जल्द ही स्थायी समाधान निकाला जाएगा।
ये हैं जाम के प्रमुख स्थान
बड़ा चौराहा से कालेज रोड मोड़, छोटा चौराहा से गांधी नगर तिराहा, आवास विकास कालोनी, रायबरेली रेलवे क्रासिंग से लेकर मोती नगर तक, जिला न्यायालय से लोक निर्माण विभाग गेस्ट हाउस तक, धवन रोड, नगर पालिका से एबी नगर तक एकल मार्ग पर

कैबिनेट मंत्री का अल्टीमेटम भी बेअसर
संसदीय कार्य मंत्री सुरेश खन्ना जून 2022 में दो दिवसीय दौरे पर शहर आए थे। शहर का निरीक्षण करने के दौरान हर तरफ अतिक्रमण देख उन्होंने नाराजगी जताई थी। प्रशासन को सात दिन में अतिक्रमण हटाने का निर्देश दिया था। इसपर शुरुआती दिनों में पालिका ने कुछ तेजी दिखाई लेकिन इसके बाद सबकुछ ठंडे बस्ते में चला गया।

नगर पालिका के पास सड़क पर लगी साइकिल की दुकानें। संवाद

नगर पालिका के पास सड़क पर लगी साइकिल की दुकानें। संवाद- फोटो : UNNAO

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed