फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   A murder report will be filed against eight people including Bhagwantnagar Nagar Panchayat president

Unnao News: भगवंतनगर नगर पंचायत अध्यक्ष सहित आठ पर दर्ज होगी हत्या की रिपोर्ट

Sun, 24 Nov 2024 03:09 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 24 Nov 2024 03:09 AM IST
विज्ञापन
A murder report will be filed against eight people including Bhagwantnagar Nagar Panchayat president
उन्नाव। न्यायालय ने चेयरमैन सहित पांच नामजद और तीन अज्ञात पर हत्या की रिपोर्ट दर्ज करने के आदेश दिए हैं। सात मई को ट्रैक्टर चालक का शव फंदे से शव लटका मिला था और मृतक के पिता ने हत्या का आरोप लगाया था। पुलिस की अनसुनी के बाद न्यायालय का दरवाजा खटखटाया था।
विज्ञापन

बिहार थानाक्षेत्र के गंजरी गांव निवासी आकाश यादव (26) पुत्र रामबहादुर का शव सात मई 2024 को भगवंतनगर पुलिस चौकी से 200 मीटर दूर जामुन के पेड़ पर फंदे से लटका मिला था। मृतक के भाई विकास यादव ने हत्या करने के बाद घटना को आत्महत्या का रूप देने के लिए शव को फंदे से लटकाने का आरोप लगाया था।
विज्ञापन

पुलिस को बताया था कि आकाश सहचालक के साथ ट्रैक्टर चला रहा था। रात दो बजे वह पानी पीने के लिए घर की ओर गया था। सह चालक ने पुलिस को बताया था कि रात 2ः45 बजे तक आकाश के न लौटने पर फोन किया तो किसी महिला और बच्चों की आवाज सुनाई दी थी। इसके बाद फोन बंद हो गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

मृतक के पास से मिले मोबाइल में 11 बजे रात के बाद की पूरी काल डिटेल भी डिलीट थी। पुलिस ने घटना को आत्महत्या बताया था, जबकि परिजनों ने हत्या आरोप लगाते हुए चार घंटे तक शव को पोस्टमार्टम के लिए नहीं ले जाने दिया था। मृतक के भाई की मांग पर सफीपुर एसडीएम के नेतृत्व में मजिस्ट्रेटी जांच भी हुई थी। कई लोगों के बयान भी दर्ज हुए।
सहचालक के बयान में मृतक के प्रेम प्रसंग की पुष्टि हुई थी। घटना के अगले दिन शक के दायरे में आई विवाहिता का भी शव फंदे से लटका मिला था। मृतक आकाश के पिता रामबहादुर यादव ने भगवंतनगर के नगर पंचायत अध्यक्ष आशीष शुक्ला, मनोज, यश सिंह, रज्जन माली, पंडा पासी और उनके तीन अज्ञात साथियों पर आरोप लगाया था।
पीड़ित ने अधिवक्ता वर्षा श्रीवास्तव के माध्यम से उच्च न्यायालय में प्रार्थनापत्र दिया, जिसके बाद जिला न्यायालय ने सुनवाई हुई। मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी ने चार अक्तूबर को प्रकरण की सुनवाई शुरू की। सीजेएम भाव्या तिवारी ने अधिवक्ता वर्षा की पैरवी और पिता के द्वारा लगाए गए गंभीर आरोप व पोस्टमार्टम रिपोर्ट का संज्ञान लेते हुए बिहार थानाध्यक्ष को नगर पंचायत अध्यक्ष समेत सभी आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच के आदेश दिए हैं।


कोट---------
उन पर लगाए जा रहे आरोप निराधार हैं। जिस युवक का शव फंदे से लटका मिला था उसे जानता ही नहीं था। उसके पैर जमीन से छू रहे थे। इसी आधार पर मृतक के परिजन घटना को हत्या बता रहे हैं। युवक की मौत के दूसरे दिन जिस महिला ने खुदकुशी की थी, उस परिवार को जानता हूं। इसी वजह से मेरे ऊपर (आशीष शुक्ला) भी आरोप लगा रहे हैं। पहले भी कई स्तर से जांच हो चुकी है, अच्छा है न्यायालय के आदेश पर भी एक बार फिर जांच हो जाएगी।

- आशीष शुक्ला, अध्यक्ष, भगवंतनगर नगर पंचायत
-------------------------

अभी उन्हें न्यायालय का ऐसा कोई आदेश नहीं मिला है। न्यायालय ने जो भी आदेश दिया होगा उसका पालन करते हुए जांच और कार्रवाई की जाएगी।
- सुरेशचंद्र मिश्रा, बिहार थानाध्यक्ष
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed