{"_id":"69dbf67be43e35bbe50809b5","slug":"a-high-speed-dumper-loaded-with-gravel-lost-control-and-overturned-on-a-chaat-cart-killing-two-people-including-a-teenager-unnao-news-c-221-1-sknp1054-148574-2026-04-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Unnao News: तेज रफ्तार गिट्टी लदा डंपर अनियंत्रित होकर चाट के ठेले पर पलटा, किशोर सहित दो की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Unnao News: तेज रफ्तार गिट्टी लदा डंपर अनियंत्रित होकर चाट के ठेले पर पलटा, किशोर सहित दो की मौत
Mon, 13 Apr 2026 01:16 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, उन्नाव
संवाद न्यूज एजेंसी, उन्नाव
Updated Mon, 13 Apr 2026 01:16 AM IST
विज्ञापन
हसनगंज। लखनऊ‑बांगरमऊ मार्ग पर रविवार शाम करीब छह बजे नेवलगंज गांव के पास तेज रफ्तार गिट्टी लदा डंपर अनियंत्रित होकर सड़क किनारे लगे चाट के ठेले पर पलट गया। हादसे में डंपर के नीचे दबकर किशोर सहित दो की मौत हो गई। वहीं चाट का ठेला लगाए युवक गंभीर घायल हो गया। उसका लखनऊ ट्रामा सेंटर में इलाज चल रहा है। घटना के समय चालक नशे में था, पुलिस ने उसे हिरासत में लिया है। घटना की सूचना पर तीन थानों की फोर्स के साथ एएसपी दक्षिणी, दो सर्किल के सीओ पहुंचे और परिजनों को समझाने का प्रयास किया। एसडीएम के न आने पर आर्थिक सहायता संबंधी बातचीत न होने से मृतकों के परिजन आक्रोशित हो गए और जाम लगा दिया। खबर लिखे जाने तक जाम लगा हुआ था। स्थिति यह थी कि जाम 12 किलोमीटर तक पहुंच गया। शव जबरन उठाने पर पुलिस से धक्कामुक्की भी हुई।
हसनगंज कोतवाली के नेवलगंज निवासी चालक कपिल यादव रविवार देर शाम बांगरमऊ की ओर से डंपर में गिट्टी लादकर लखनऊ की ओर जा रहा था। लखनऊ‑बांगरमऊ मार्ग पर रविवार शाम अपने ही गांव के सामने गाड़ी में नियंत्रण खो बैठा और सड़क किनारे लगे चाट के ठेले पर जाकर डंपर पलट गया। हादसे में चाट विक्रेता सहित चार लोग उसी के नीचे दब गए। हादसे में चाट खाने के लिए खड़े गांव के ही अशोक (35) पुत्र राधेश्याम और सूरज (14) पुत्र राजकुमार गौतम की दबकर मौत हो गई। घटना में गांव के ही सलीम (35) पुत्र वहीद, चाट विक्रेता बउवा(38) पुत्र राकेश गंभीर घायल हो गए। हादसे की सूचना पर हसनगंज कोतवाल शरद कुमार, अजगैन कोतवाल सुरेश सिंह और आसीवन एसओ प्रदीप सिंह फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे। कुछ देर बाद सीओ हसनगंज तेज बहादुर सिंह, सीओ पुरवा अरविंद चौरसिया भी घटनास्थल पर पहुंच गए। दो जेसीबी मंगवाकर डंपर की गिट्टी बाहर निकलवाने का प्रयास शुरू किया और डंपर को हल्का से उठवाकर दबे लोगों को बाहर निकलवाकर सीएचसी पहुंचाया। डॉक्टर ने अशोक और सूरज को मृत घोषित कर दिया। सलीम और बउवा को गंभीर हालत में लखनऊ ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया। पुलिस ने चालक कपिल को हिरासत में लिया है। एएसपी दक्षिणी प्रेमचंद्र ने भी घटनास्थल का निरीक्षण किया। उन्होंने भी परिजनों का समझाने का प्रयास किया लेकिन परिजन मुआवजे की मांग पर अड़ गए और शव सड़क पर रख जाम लगा दिया। एसडीएम प्रज्ञा पांडेय के न आने से मामला और बढ़ता रहा। रात नौ बजे तक वह घटनास्थल पर नहीं पहुंच पाईं। रात करीब सवा नौ बजे पुलिस ने शव जबरन उठवाने का प्रयास किया जिस पर परिजन भड़क गए। बाद में पुलिस अधिकारियों के समझाने पर रात 9.15 बजे शव उठाकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। उधर, जैसे ही हाइड्रा से डंपर को उठाने का प्रयास किया गया वैसे ही डीजल टंकी में डीजल रिसाव से आग लग गई। तुरंत अग्निशमन वाहन मंगाया गया और 15 मिनट में आग पर काबू पाया गया।
सीओ अरविंद चौरसिया ने बताया कि डंपर पलटने से दो की मौत हुई है, दो घायल हैं, उनका इलाज लखनऊ में चल रहा है। चालक हिरासत में है।