फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   A bus to Lucknow, that too in a dilapidated condition

Unnao News: लखनऊ के लिए एक बस, वह भी खस्ताहाल

Mon, 04 May 2026 12:22 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, उन्नाव
संवाद न्यूज एजेंसी, उन्नाव Updated Mon, 04 May 2026 12:22 AM IST
विज्ञापन
A bus to Lucknow, that too in a dilapidated condition
सफीपुर। कस्बे से लखनऊ जाने वाली एकमात्र रोडवेज बस खस्ताहाल होने से अक्सर खराब हो जाती है। इससे आए दिन खराबी आने से बस का आवागमन बंद रहता है और यात्रियों को अन्य वाहनों का सहारा लेना पड़ता है। व्यापारियों ने अन्य का संचालन कराए जाने की मांग की है।
विज्ञापन

स्वास्थ्य सेवाओं और उच्च न्यायालय संबंधी कार्यों के यात्रियों के अलावा कस्बे से लेकर गांव तक फैले जरदोजी कारीगर लखनऊ बाजार पर ही आश्रित हैं। इन लोगों को लखनऊ तक पहुंचाने के लिए परिवहन विभाग द्वारा सुबह 6.30 बजे पर एक बस चलाई जाती है। हालांकि यह बस काफी पुरानी है। खराबी के कारण शनिवार को भी बस का संचालन ठप रहा। इससे यात्रियों को अन्य सवारी वाहनों का सहारा लेकर लखनऊ का आवागमन करना पड़ा।
विज्ञापन

एआरएम जीसी वर्मा ने बताया कि मामले को दिखवाया जाएगा। बस को सही कराकर नियमित संचालन शुरू कराया जाएगा। वहीं क्षेत्र के लिए दूसरी बस संचालन को उच्चाधिकारियों को पत्र भेजा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

----

परिवहन विभाग वैकल्पिक रूप से दूसरी व्यवस्था करे
क्षेत्र के अतहा गांव निवासी सिद्धार्थ दीक्षित ने बताया कि निर्धारित समय पर अचानक बस का न जाना बड़ी समस्या है। परिवहन विभाग वैकल्पिक दूसरी व्यवस्था कराकर यात्रियों को राहत दे।

----

दूसरे सवारी वाहन का लेना पड़ा सहारा
कस्बे के मोहल्ला सैय्यदवाड़ा निवासी फरीद मुमताज ने बताया कि लखनऊ जाने के लिए निर्धारित समय पहुंचे पर अचानक बस न जाने की सूचना पर दूसरे सवारी वाहन के माध्यम से मियागंज जाने को मजबूर होना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed