{"_id":"685aee16c00a405a10040454","slug":"a-bike-rider-died-due-to-collision-with-a-bus-unnao-news-c-221-1-uno1001-133064-2025-06-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Unnao News: बस की टक्कर से बाइक सवार युवक की जान गई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Unnao News: बस की टक्कर से बाइक सवार युवक की जान गई
Tue, 24 Jun 2025 11:57 PM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, उन्नाव
संवाद न्यूज एजेंसी, उन्नाव
Updated Tue, 24 Jun 2025 11:57 PM IST
विज्ञापन
सफीपुर। उन्नाव-हरदोई मार्ग पर जमलदीपुर गांव के पास मंगलवार शाम 6:30 बजे बाइक के आगे मवेशी आने से युवक ने बचने का प्रयास किया, तभी सामने से आ रही बस की टक्कर से उसकी मौत हो गई। युवक बुखार की दवा लेकर घर लौट रहा था। हादसे के बाद चालक बस छोड़कर भाग गया।
कोतवाली क्षेत्र के अटवा ओमर गांव निवासी राज उर्फ बदलू (20) मंगलवार शाम पांच बजे बुखार की दवा लेने गया था। घर लौटते समय उन्नाव-हरदोई मार्ग पर जमलदीपुर गांव के पास बाइक के सामने मवेशी आने से राज ने बचने का प्रयास किया, तभी बाइक लहराने से सामने से आ रही बस की टक्कर से वह गंभीर घायल हो गया। राहगीरों ने सीएचसी पहुंचाया, जहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया।
चचेरे भाई अशोक ने बताया कि राज बीए अंतिम वर्ष का छात्र था। पिता हीरालाल के साथ बड़ा भाई अजीत है। भाई कुवैत में रहता है। बेटे की मौत से मां शिवकुमारी, बहन प्रिया और अन्य परिजन बेहाल हैं। एसओ एसएन त्रिपाठी ने बताया कि छुट्टा मवेशी को बचाने के प्रयास में दुर्घटना हुई है। बस कब्जे में है, चालक का पता लगाया जा रहा है।