{"_id":"6743a5f1761fdada580b1d96","slug":"a-bike-rider-died-after-being-hit-by-a-car-on-the-highway-and-jumping-on-the-divider-unnao-news-c-221-1-uno1001-123166-2024-11-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Unnao News: हाईवे पर कार की टक्कर से उछल कर डिवाइडर पर गिरा बाइक सवार, मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Unnao News: हाईवे पर कार की टक्कर से उछल कर डिवाइडर पर गिरा बाइक सवार, मौत
विज्ञापन
बीघापुर (उन्नाव)। उन्नाव-लालगंज (रायबरेली) हाईवे पर बीघापुर थाने के सामने, टायर फटने से अनियंत्रित हुई तेज रफ्तार कार दूसरी लेन में जाकर बाइक से टकरा गई। बाइक सवार युवक उछल कर डिवाइडर पर गिरा और मौत हो गई। उसकी बाइक में आग भी लग गई। कार सवार दंपती, बेटा और वृद्ध माता-पिता घायल हुए हैं। बाइक सवार हेलमेट नहीं लगाए था। हादसे में जान गंवाने वाले युवक की बहन की आज शादी है।
बारासगवर थानाक्षेत्र के तलिहाई गांव निवासी आकाश गौतम (25) पुत्र उदयराज गौतम बीघापुर के अंडरपास के पास खड़ी पंसरियां सरांय गांव निवासी ममेरी बहन पुष्पा को लेने जा रहा था। शाम 6:45 बजे उन्नाव की ओर से बिहार थानाक्षेत्र के दीवानखेड़ा ककरारी निवासी अवधेश वर्मा (47), पत्नी प्रतिमा (45), बेटे अविरल (18), पिता बाबूलाल (76) और मां नन्हा देवी (74) के साथ कार से घर जा रहे थे। उन्नाव-लालगंज हाईवे पर बीघापुर थाने के सामने कार का आगे की तरफ का दाहिना टायर फट गया। अनियंत्रित हुई कार कट से दूसरी लेन पर पहुंच गई और आकाश की बाइक से टकरा गई।
तेज टक्कर आकाश करीब 20 मीटर उछला और डिवाइडर पर गिरा। सिर फटने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के वक्त कार अवधेश चला रहे थे। पुलिस ने कार सवार घायलों को एंबुलेंस से स्वास्थ्य केंद्र भेजा, वहीं, मृतक के पास मिले मोबाइल से घर वालों को हादसे की सूचना दी।
विज्ञापन
-- -- -- -- -- -- -- -- -- --
आकाश की बहन की थी शादी... मंगल गीत की जगह गूंजने लगीं चीखें
बीघापुर। हादसे में मृत आकाश की बड़ी बहन की रविवार को ही शादी थी। इसी शादी में शामिल होने के लिए आकाश की ममेरी बहन आ रही थी, जिसे लेने के लिए वह जा रहा था। ममेरी बहन बस से पहुंचीं थी और उन्हें बीघापुर अंडरपास के लेना था। ममेरी बहन तक पहुंचने से पहले ही हादसा हो गया।
बड़े भाई कुलदीप गौतम ने बताया कि बहन सीता उर्फ कोमल की रविवार को शादी थी। दो किलोमीटर दूर कुंभी गांव से बरात, देर शाम दरवाजे पहुंच गई थी। जनवासे में स्वागत-सत्कार के साथ ही अगवानी और द्वारचार की तैयारियां चल रही थीं। घर में शादी से पहले की रश्में हो रही थीं और गाना-बजाना चल रहा था। तभी आकाश की सड़क हादसे में मौत की सूचना मिलने से चीख-पुकार मच गई।
वैवाहिक कार्यक्रम रोक दिए गए। मंगल गीतों की जगह चीख पुकार का शोर गूंजने लगा। मां गुड्डी, छोटा भाई राज, बहन सहित पूरा परिवार और रिश्तेदार बेहाल हैं। कुलदीप ने बताया कि शादी की रस्में सादगी से पूरी होंगी या बरात लौटेगी, इस पर अभी कोई निर्णय नहीं लिया गया है।