फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   स्कूलों में व्यवस्था दुरुस्त रखें प्रधान शिक्षक

स्कूलों में व्यवस्था दुरुस्त रखें प्रधान शिक्षक

Thu, 12 Jul 2012 12:00 PM IST
Unnao
Unnao Updated Thu, 12 Jul 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
उन्नाव। निरीक्षण के दौरान लगातार अनुपस्थित मिल रहे शिक्षक तथा स्कूलों में किताबों का वितरण न होने की जानकारी पर बेसिक शिक्षाधिकारी ने 101 बिंदुओं का एक पत्र जारी किया है। इसमें जिले के सभी प्रधान शिक्षकों की बैठक करने के लिए खंड शिक्षाधिकारियों को दो दिन का समय दिया है। इसी क्रम में बुधवार को खंड शिक्षाधिकारियों ने प्रधान शिक्षकों के साथ बैठक कर दिशा निर्देश दिए।
विज्ञापन

बैठक में प्रधान शिक्षकों को बताया गया कि विद्यालय में शिक्षक अनुपस्थित न हों। जो भी शिक्षक अनुपस्थित हो उसकी लिखित सूचना विद्यालय में अवश्य हो। मिड डे मील अवश्य बनना चाहिए। यदि कोई दिक्कत आ रही है तो खंड शिक्षाधिकारी व बेसिक शिक्षाधिकारी से संपर्क करें। स्कूलों में किताबों का वितरण हो जाए। साथ ही शिक्षण के दौरान सभी बच्चों के हाथों में किताबें होनी चाहिए। प्रधान शिक्षक अपने विद्यालय में कम से कम पांच पौधे अवश्य लगाए। यदि बाउंड्री नहीं है तो ट्री गार्ड में लगवाएं। वहीं बेसिक शिक्षाधिकारी की तरफ से जारी किए 101 बिंदुओं की चर्चा करते हुए बताया गया कि विद्यालय में पुस्तकालय कैसा होना चाहिए। मिड डे मील कैसे बनाया जाए जिससे वह स्वादिष्ट बने तथा पुस्तकों का वितरण कराकर बच्चों को कैसे पढ़ाएं ताकि उनका पढ़ने में मन लग सके आदि अन्य बिंदुआें पर भी चर्चा की गई। इसी प्रकार हसनगंज गंजमुरादाबाद, नवाबगंज सहित अन्य विकास खंडों में बैठक की गई। जिन विकासखंडों में बुधवार को बैठक नहीं हो सकी वहां गुरुवार को की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed