{"_id":"83278","slug":"Unnao-83278-40","type":"story","status":"publish","title_hn":"उन्नाव पालिका में गबन की जांच होगी ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उन्नाव पालिका में गबन की जांच होगी
Unnao
Updated Wed, 27 Jun 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
उन्नाव। नगर पालिका में हुए कई घोटाले सहित अन्य मामलों में धांधली की शिकायत पर संयुक्त सचिव ने जांच के निर्देश दिए हैं। जिलाधिकारी को 15 दिनों में साक्ष्यों के साथ जांच रिपोर्ट भेजनी होगी।
शहर के आर वर्मा व अन्य लोगों ने 13 मई को नगर विकास मंत्री आजम खां को पत्र भेजकर नगर पालिका में हुई गड़बडि़यों की जांच की मांग की थी। उन्होंने पालिका के अधिकारियों पर कई गंभीर आरोप भी लगाए हैं। शिकायत में कहा गया है कि पालिका के पास जेसीबी मशीन होने के बावजूद नाला सफाई व अन्य कार्यों के लिए किराए पर जेसीबी ली जाती है। सेफ्टी टैंक साफ करने वाले टैंकर का मात्र एक चक्कर का पैसा नगर पालिका में जमा होता है जबकि दिन में कई चक्कर लगाए जाते हैं। शेष का पैसा पालिका कर्मी हजम कर जाते हैं। रोड रोलर में भी खेल होता है। आरोप है कि पंजाब से 7 लाख 70 हजार रुपए से झाड़ू मशीन खरीदी गई लेकिन काम एक दिन भी नहीं लिया गया। इन मामलों को गंभीरता से लेते हुए नगर विकास मंत्री आजम खां ने 21 मई को इसके जांच के आदेश संयुक्त सचिव को दिए। संयुक्त सचिव अबरार अहमद ने जिलाधिकारी को पत्र भेजकर मामले की जांच किसी वरिष्ठ अधिकारी से कराने और साक्ष्यों के साथ रिपोर्ट भेजने के निर्देश जारी किए हैं। अब संयुक्त सचिव ने डीएम को 15 दिन में जांच रिपोर्ट भेजने की निर्देश दिए हैं।
इन बिंदुओं पर भी होगी जांच
उन्नाव। शिकायतकर्ताओं ने नगर विकास मंत्री को भेजे पत्र में शिकायत की कि तिपहिया रिक्शे पर रखी जाने वाली फागिंग मशीन 1 लाख 80 हजार रुपए में खरीदी गई। इसका एक दिन भी उपयोग नहीं हुआ और यह कबाड़ हो गई। नगर पालिका में गाडि़यों की मरम्मत के लिए बाकायदा मानदेय पर एक मिस्त्री है फिर भी बिलों में पार्ट्स के साथ-साथ लेबर चार्ज का भी भुगतान कराया जाता है। रजिस्टर्ड फैक्ट्री से इंटरलाकिंग में 7 रुपए प्रति ईंट ली जाती है और नपा द्वारा 18 रुपए प्रति ईंट चार्ज किया जाता है। यही नहीं एक ईंट की जांच के लिए प्रेशर गेट मशीन 1 लाख 25 हजार की लागत से खरीदी गई। मशीन में रखकर 30-40 प्रेशर दिया गया ईंट टूट गई। इसके बाद से मशीन भी गायब हो गई। शिकायतकर्ताओं ने इन सब बिन्दुओं पर जांच कराने और कार्रवाई की मांग की है।