फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   संदिग्ध हालात में जहर खाने से नवविवाहिता की मौत

संदिग्ध हालात में जहर खाने से नवविवाहिता की मौत

Mon, 04 Jun 2012 12:00 PM IST
Unnao
Unnao Updated Mon, 04 Jun 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
उन्नाव। बीघापुर थाना क्षेत्र में संदिग्ध हालात में जहर खाने से नव विवाहिता की मौत हो गई। मृतका के चाचा ने दहेज उत्पीड़न से ऊबकर आत्महत्या करने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन

बीघापुर थाना क्षेत्र के सिकंदरपुर कर्ण गांव निवासी अमित द्विवेदी की पत्नी कोमल द्विवेदी (20) ने रविवार सुबह संदिग्ध हालातों में जहरीला पदार्थ निगल लिया। जानकारी होने पर परिजन उसे स्थानीय स्वास्थ्य केंद्र लेकर जा रहे थे तभी रास्ते में उसकी मौत हो गई। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। मृतका के चाचा बब्लू ने बताया कि कोमल की शादी तीन महीने पहले ही हुई थी। अमित के मुताबिक कोमल का पति अमित मुंबई में रहकर प्राइवेट नौकरी करता है। उनके मुताबिक कोमल करीब पंद्रह दिन से मायके में ही थी। तीन दिन पूर्व ससुर राजेंद्र उसे विदा कराकर ले गया था। बब्लू का आरोप है कि शादी के बाद से ही ससुराल पक्ष के लोग मोटर साइकिल की मांग कर रहे थे और इसे लेकर पूनम का उत्पीड़न कर रहे थे। आरोप है कि उत्पीड़न से परेशान होकर कोमल ने जहरीला पदार्थ खा लिया। बीघापुर थानाध्यक्ष अजीत सिंह ने बताया कि घटना की तफ्तीश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed