{"_id":"80049","slug":"Unnao-80049-40","type":"story","status":"publish","title_hn":"चित्ताखेड़ा गांव में हाई वोल्टेज, युवक झुलसा ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चित्ताखेड़ा गांव में हाई वोल्टेज, युवक झुलसा
Unnao
Updated Mon, 04 Jun 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मौरावां (उन्नाव)। एचटी और एलटी लाइन के तार आपस में छू जाने से आए हाई वोल्टेज से चित्ताखेड़ा गांव में हड़कंप मच गया। दर्जनों घरों के बिजली के उपकरण फुंक गए और एक युवक गंभीर रूप से झुलस गया। मौरावां थाना क्षेत्र के गांव चित्ता खेड़ा में जर्जर बिजली लाइन गांव वासियों के लिए मुसीबत बन गई। रविवार दोपहर तेज हवा चलने से एचटी और एलटी लाइन के तार आपस में छू गए। अचानक हाईवोल्टेज आने से लोगों के घरों में लगे बिजली के उपकरण फुंक गए। ग्रामीणों की सूचना पर मौरावां उपकेंद्र से बिजली की आपूर्ति बंद की गई। आपूर्ति बंद होने के बाद राजकुमार (35) पुत्र रामबली लाठी से दोनों तारों को अलग करने का प्रयास कर रहा था। इसी दौरान बिजली आपूर्ति शुरू हो गई जिससे राजकुमार गंभीर रूप से झुलस गया। परिजनों ने उसे नर्सिंगहोम में भर्ती कराया है।
विज्ञापन