{"_id":"76916","slug":"Unnao-76916-40","type":"story","status":"publish","title_hn":" दो घरों से लाखों का माल पार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दो घरों से लाखों का माल पार
Unnao
Updated Mon, 14 May 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बारासगवर (उन्नाव)। बारासगवर थाना क्षेत्र में शनिवार की रात चोर दो घरों से लाखों का माल ले उड़े। पीड़ितों की सूचना पर पुलिस ने तफ्तीश शुरू कर दी है। थाना क्षेत्र के पुरौना गांव निवासी अनिल कुमार के घर में छत के रास्ते घुसे चोरों ने कमरे और अलमारी का ताला तोड़कर 16 हजार रुपये के अलावा अलमारी में रखे करीब एक लाख के जेवर ले उड़े। इसी तरह चोरों ने सारूखेड़ा गांव निवासी जयकर पुत्र वासुदेव के घर में छत के रास्ते घुसकर बक्से में रखे तीन हजार रुपए तथा अन्य कीमती कपड़े व बर्तन ले उड़े। चोरी की जानकारी होते ही पीड़ितों के घर में हड़कम्प मच गया। किसी तरह से लोगों ने जांच पड़ताल की तो जानकारी हुई कि लाखों की माल चोर उड़ा ले गए। पीड़ितों की सूचना पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस चोरों की तलाश में जुट गई है। हालांकि अभी तक पुलिस के हाथ कोई ठोस सुराग नहीं हाथ लगा है। थानाध्यक्ष अनूप सिंह ने बताया कि घटना की तफ्तीश की जा रही है।
विज्ञापन