फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   डिवाइडर से टकराई कार, बचाने में बस भी भिड़ी

डिवाइडर से टकराई कार, बचाने में बस भी भिड़ी

Mon, 14 May 2012 12:00 PM IST
Unnao
Unnao Updated Mon, 14 May 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
उन्नाव। सोहरामऊ थाना क्षेत्र में कार और रोडवेज बस के डिवाइडर से टकरा जाने से आधा दर्जन लोग घायल हुए। घटना से लखनऊ-कानपुर हाइवे करीब आधा घंटा जाम रहा।
विज्ञापन

लखनऊ-कानपुर राजमार्ग पर बने पुल के पास सोहरामऊ थाना क्षेत्र में रविवार देर शाम कानपुर की ओर जा रही तेज रफ्तार कार एक साइकिल सवार को बचाने के प्रयास में डिवाइडर से टकरा गई। इससे कार चला रहे अनिल मिश्रा समेत दो लोग घायल हो गए। कार सड़क पर पलट जाने से उसे बचाने के प्रयास में पीछे से आ रही रोडवेज बस भी डिवाइडर से टकरा गई। इससे बस चालक रामरतन गुप्ता के अलावा चालक के बराबर वाली सीट पर बैठे दो अन्य यात्री भी घायल हो गए। हादसे के चलते करीब आधा घंटा तक हाईवे पर जाम लगा रहा। सूचना पर पहुंची सोहरामऊ थाना पुलिस ने क्रेन की मदद से कार और बस को किनारे कराया इसके बाद यातायात सामान्य हो पाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed