{"_id":"76912","slug":"Unnao-76912-40","type":"story","status":"publish","title_hn":"सुराग तलाशने को एसओजी ने डेरा डालाअ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सुराग तलाशने को एसओजी ने डेरा डालाअ
Unnao
Updated Mon, 14 May 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
उन्नाव। बीते माह नई दिल्ली से दरभंगा जा रही सप्तक्रांति एक्सप्रेस में सोनिक-उन्नाव के बीच यात्रियों से हुई लूटपाट का अभी तक कोई सुराग नहीं लग सका है। घटना के दूसरे दिन ही जीआरपी के एडीजी ने मौका मुआयना करने के बाद जल्द ही लुटेरों के पकड़े जाने का दावा किया था। दावे के विपरीत अभी तक जीआरपी को इस मामले में कोई अहम सुराग नहीं मिला है। पंद्रह दिनों से मोबाइल टावर और सर्विलांस के जरिये लुटेरों को गिरफ्तार करने का मंसूबा भी धरा का धरा रह गया। सुराग न ढूंढ पाने पर पिछले दिनों उन्नाव जीआरपी के थानाध्यक्ष पंकज कुमार सिंह का तबादला भी कर दिया गया। अब यहां तैनात नए थानाध्यक्ष सुधाकर पांडेय की तैनाती की गई है। उनके हाथ भी अभी तक कोई सुराग नहीं लगा। इसीबीच रविवार को जीआरपी एसओजी टीम यहां पहुंच गई। अब वह घटनास्थल के पास लगे मोबाइल टावरों की मदद से मोबाइल नंबरों की लोकेशन तलाश कर लुटेरों तक पहुंचने के लियेे हाथ-पैर मार रही है।
विज्ञापन