फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   पक्षी बिहार झील में जहर से मछलियों की मौत

पक्षी बिहार झील में जहर से मछलियों की मौत

Mon, 14 May 2012 12:00 PM IST
Unnao
Unnao Updated Mon, 14 May 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
नवाबगंज (उन्नाव)। नवाबगंज पक्षी विहार में झील के पानी में जहरीला पदार्थ पड़ने से सैकड़ों मछलियां तड़प-तड़प कर मर गई। मछली के शिकारियों द्वारा झील के पानी में जहर डाले जाने की आशंका जताई जा रही है। जबकि वन विभाग के अधिकारी मछलियां मरने की पुष्टि करते हुए जांच कराने का अश्वासन दे रहे है।
विज्ञापन

नवाबगंज पक्षी विहार के 22.4 हेक्टेयर भूभाग में फैली झील पूरे साल पानी से लबरेज रहती है। इस पर्यटन स्थल पर यह झील सैलानियों की पहली पसंद है। देश-विदेश से आने वाले सैलानी यहां नौका विहार भी करते है। झील में कमल एवं मछलियों सहित पक्षियों के रखरखाव के लिए वन्य जंतु विभाग के कर्मचारियों का एक बड़ा अमला तैनात है। इसके बावजूद इतनी बड़ी तादाद में मछलियों की मौत झील की सुरक्षा में लगे वन्य जंतु कर्मचारी की लापरवाही को साबित करते है। आशंका जताइ जा रही है कि झील के किसी खास हिस्से में शनिवार को शिकारियों द्वारा जहरीली दवा डाल दी गई हो । जिससे इन मछलियाें की मौत हो गई। वैसे इस झील में मछलियों के अवैध शिकार की घटनाएं समय-समय पर चर्चित रही है। इस संबंध में वन जंतु विभाग के फारेस्टर मो. जायर का कहना है कि पक्षी विहार की दूसरी तरफ की झील में कुछ मछलियां मारी गई हैं। जांच की जा रही है। अराजकतत्वों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने झील में शिकार की बात को गलत बताया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed