{"_id":"76907","slug":"Unnao-76907-40","type":"story","status":"publish","title_hn":"बहुजन समाज के अधिकार छीनने की साजिश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बहुजन समाज के अधिकार छीनने की साजिश
Unnao
Updated Mon, 14 May 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
उन्नाव। अखिल भारतीय बहुजन भागेदारी मोर्चा ने एनसीईआरटी की पुस्तक में संविधान सभा अध्यक्ष डा. भीमराव अंबेडकर का कार्टून छापे जाने तथा प्रोन्नति में आरक्षण समाप्त किये जाने का विरोध किया है। सिविल लाइन्स स्थित मोर्चा कार्यालय मेें हुई बैठक में राष्ट्रीय महासचिव आरजी कुरील ने कहा कि संविधान के अनुरूप अब तक देश की संपत्ति, कृषि योग्य भूमि, व्यापार बाजार, न्यायपालिका, सेना, मीडिया सहित सभी संसाधनों में बहुजनों को संख्या बल के आधार पर भागेदारी तय होनी चाहिए। साजिश के तहत बहुजन को उसके अधिकार से वंचित रखा गया है। अब बहुजन को हिस्सेदारी के लिए दूसरी लड़ाई लड़नी पड़ेगी। बैठक के मुख्य अतिथि कमेरी दुनिया के संपादक आरए दिवाकर, जिलाध्यक्ष एमपी कुरील ने संबोधित किया। जबकि संचालन श्याम मोहन ने किया। इस मौके पर बीजी वर्मा, आरवी प्रियदर्शी, राजेश गौरव, सत्यनारायण, धर्मेद्र कुमार, के प्रसाद, सुखलाल कुरील, प्रवीन कुमार, शिवराम भारतीय आदि मौजूद थे।
विज्ञापन