{"_id":"76696","slug":"Unnao-76696-40","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाइक सवार घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बाइक सवार घायल
Unnao
Updated Sun, 13 May 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
अचलगंज (उन्नाव)। आजाद मार्ग पर शनिवार को नीलगाय से टकराकर घायल बाइक सवार को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। बीघापुर थाना क्षेत्र के ग्राम कुलहा निवासी 32 वर्षीय विनीत त्रिपाठी शनिवार की सुबह करीब 10 बजे बाइक से कानपुर की तरफ से अपने घर आ रहे थे। इस बीच आजाद मार्ग पर कुरमापुर गांव के सामने अचानक नीलगाय आने से बाइक सहित वह सड़क पर गिर पड़ा। जिससे वह गंभीर रुप से घायल हो गया। सड़क से गुजर रहे राहगीरों ने उन्नाव जिला चिकित्सालय में उपचार के लिए उसे भर्ती कराया।
विज्ञापन